मांगों को लेकर संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन ने छेड़ा राष्ट्रव्यापी आंदोलन
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी पानीपत बैठक क्रांतिकारी शिव वर्मा स्मारक भवन, गीता कॉलोनी पानीपत में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान डॉक्टर सुरेंद्र मलिक ने की। और मंच का संचालन जिला सचिव राजपाल गाहल्याण ने किया।
*बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए किसान-मजदूर-जनविरोधी नीतियों के संयुक्त किसान मोर्चा एंव केन्द्रीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन -कर्मचारी फेडरेशन के संयुक्त आह्वान पर देशव्यापी लंबे आंदोलन का ऐलान किया। जिसमें मुख्य मुद्दे ---
*भाजपा सरकार द्वारा किसानों और कृषि क्षेत्र बर्बाद करने वाली देशद्रोही अमरीका के साथ होने वाले कृषि समझौते पर रोक लगाने।
*बिजली विभाग के नीजिकरण पर रोक लगाने।
*मजदूरों को बंदुआ गुलाम बनाने वाले लेबर कोड रद्द करने।
*मनरेगा कानून को बहाल करने।
*बढ़ती मंहगाई -बेरोजगारी-भ्रष्टाचार
पर रोक लगाने।
*बैठक को संयुक्त किसान मोर्चा जिला सह संयोजक सुनील दत्त मोदी भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा किसान -मजदूर की दुश्मन सरकार। पूंजी पत्तियां का गुलाम बनाने के लिए काले कानून बनाए जा रहे हैं। अमेरिका के सामने पूरी तरह से घुटने देखते हुए देश के कृषि क्षेत्र और अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का षड्यंत्र जारी है।
*बैठक में जिला कोषाध्यक्ष कंवर सिंह छोकर, उप प्रधान दिलावर सिंह राठी, प्रेस सचिव फौजी रोहतास आर्य, सह सचिव सीताराम शर्मा, रामकिशन कुंडू, राजवीर गिरी, गुलाब सिंह, शीशपाल शर्मा, रामरूप सैनी,एस ए खान, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ प्रधान कश्मीर सिंह आदि ने मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए भविष्य के संघर्ष को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।
*भविष्य की आंदोलन---
*बिजली के निजीकरण के खिलाफ किसान मजदूर कर्मचारी संगठनों की 14 जुलाई 2026 को रोहतक कर्मचारी भवन में राज्यस्तरीय कन्वेंशन।
*पानीपत जिला के किसानों की बिजली विभाग से संबंधित लंबित मांगों को लेकर 16 जुलाई 2026 बिजली विभाग के एसी सी जिला कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन व धरना।
*संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर 22-23-24 जुलाई 2026 अमेरिका के साथ कृषि समझौते को रद्द करने की मांग को लेकर पूरे देश के अंदर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप-भारत के प्रधानमंत्री मोदी का विरोध स्वरूप पुतला दहन कार्यक्रम।
*किसान -मजदूर-कर्मचारी के देशव्यापी संयुक्त आंदोलन की तैयारी में के लिए 29 जुलाई 2026 दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय कन्वेंशन।
*देश बचाओ, आजादी बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ ,रोजगार बचाओ मोदी सरकार के खिलाफ 10 अगस्त 2026 देशव्यापी जेलभरो आंदोलन।