Uturn Time
Breaking
Ludhiana: कार्यकर्ताओं में जोश भरते नितिन नबीन, 117 सीटों पर तैयारी का संदेश Bhopal: मध्य प्रदेश में फिशरीज सेक्टर में भारी निवेश, 9000 करोड़ रुपये की योजना New Delhi: राज्यसभा में नीरज डांगी का शपथ ग्रहण, सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ New Delhi: CBI का बड़ा एक्शन, रिलायंस ADA ग्रुप से जुड़े मामलों में दो पूर्व CEOs गिरफ्तार New Delhi: BRICS बैठक से पहले डोभाल ने ईरान और इथियोपिया के नेताओं से की चर्चा New Delhi: लखनऊ हादसे पर पीएम मोदी की संवेदना, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता Lucknow: लखनऊ हादसे पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, सभी तय कार्यक्रम किए निरस्त Lucknow: कोचिंग सेंटर में आग से कोहराम, लखनऊ में कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ Jagraon: बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का सूत्र Kurukshetra: भारतीय योग संस्थान हरियाणा के संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर को माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा ने  किया सम्मानित  Ayodhya: श्रद्धा की नगरी में दान पर विवाद, पारदर्शिता पर खड़ा हुआ बड़ा प्रश्न Kurukshetra: शिवम कंप्यूटर्स राजस्थान ने जीता ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का खिताब, 21 लाख की इनामी राशि पर किया कब्जा
Logo
Uturn Time
पंजाब चुनाव को लेकर सक्रियता तेज, नितिन नबीन का बड़ा बयान
लुधियाना (Narendra Singh Danu) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी संगठन को सक्रिय करते हुए सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। तीन दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान लुधियाना में आयोजित बैठक में उन्होंने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और राज्यभर में पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नेताओं को कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर सीधे जनता के बीच जाना होगा। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी, जबकि गठबंधन से जुड़े निर्णय केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ने की बात कही गई। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह बैठक 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब में भाजपा को एक स्वतंत्र और मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करने की रणनीति का हिस्सा है। दौरे के दौरान नितिन नवीन ने युवाओं से भी संवाद किया, जिसमें कानून-व्यवस्था, रोजगार और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर राज्य के विकास को लेकर अपने सुझाव दिए। बैठक के बाद कई वरिष्ठ नेता हलवारा हवाई अड्डे से दिल्ली रवाना हो गए। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल के साथ भी औपचारिक मुलाकात हुई।