Uturn Time
Breaking
Ludhiana: कार्यकर्ताओं में जोश भरते नितिन नबीन, 117 सीटों पर तैयारी का संदेश Bhopal: मध्य प्रदेश में फिशरीज सेक्टर में भारी निवेश, 9000 करोड़ रुपये की योजना New Delhi: राज्यसभा में नीरज डांगी का शपथ ग्रहण, सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ New Delhi: CBI का बड़ा एक्शन, रिलायंस ADA ग्रुप से जुड़े मामलों में दो पूर्व CEOs गिरफ्तार New Delhi: BRICS बैठक से पहले डोभाल ने ईरान और इथियोपिया के नेताओं से की चर्चा New Delhi: लखनऊ हादसे पर पीएम मोदी की संवेदना, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता Lucknow: लखनऊ हादसे पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, सभी तय कार्यक्रम किए निरस्त Lucknow: कोचिंग सेंटर में आग से कोहराम, लखनऊ में कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ Jagraon: बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का सूत्र Kurukshetra: भारतीय योग संस्थान हरियाणा के संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर को माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा ने  किया सम्मानित  Ayodhya: श्रद्धा की नगरी में दान पर विवाद, पारदर्शिता पर खड़ा हुआ बड़ा प्रश्न Kurukshetra: शिवम कंप्यूटर्स राजस्थान ने जीता ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का खिताब, 21 लाख की इनामी राशि पर किया कब्जा
Logo
Uturn Time
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य राज्य स्तरीय समारोह, पंचकूला में योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ग्रोवर को मिला यह राज्य स्तरीय सम्मान
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : भारतीय योग संस्थान (पंजीकृत) रोहिणी, दिल्ली की हरियाणा प्रांत इकाई के संगठन मंत्री एवं प्रांतीय प्रेस प्रवक्ता गुलशन कुमार ग्रोवर को योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने, जन मानस तक योग का प्रचार प्रसार करने, भारतीय योग संस्थान के कार्य को आगे बढ़ाने, हरियाणा योग आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने, कई सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, शैक्षणिक, साहित्यिक, पत्रकारिता व अन्य कल्याणकारी क्षेत्रों में कार्य कर रही संस्थाओं में सक्रिय सहभागिता के लिए 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पंचकूला में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा योग आयोग, पंचकूला की संस्तुति पर माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा, नायब सिंह सैनी जी द्वारा स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा डॉ आरती राव व अन्य गणमान्य वरिष्ठ  अधिकारियों की उपस्थिति में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत प्रशस्ति पत्र में ग्रोवर के  योग के क्षेत्र में सराहनीय योगदान तथा विशेष उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उनके प्रति साधुवाद व  आभार का भाव प्रकट किया गया है । ग्रोवर पिछले 10 वर्षों से भारतीय योग संस्थान से जुड़कर योग शिक्षक, केंद्र प्रमुख, कार्यकारी जोन प्रधान, जिला उप प्रधान, प्रांतीय प्रेस प्रवक्ता के रूप में संस्थान को निष्काम सेवा भाव से अपनी सेवाएं देते रहे हैं । वर्तमान में संस्थान द्वारा उन्हें प्रांतीय संगठन मंत्री एवं प्रांतीय प्रेस प्रवक्ता का दोहरा प्रभार दिया गया है जिसे वह बखूबी निभा रहे हैं । संस्थान एवं  हरियाणा योग आयोग द्वारा विभिन्न स्तरों पर उनके कार्य को समय-समय पर सराहा गया है । श्री ग्रोवर अपने संस्थान के कार्यों के साथ साथ  प्रत्येक वर्ष हरियाणा योग आयोग द्वारा आयोजित ध्यान योग शिविर, प्रदर्शनी, सूर्य नमस्कार अभियान व अन्य आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले कर प्रभावी भूमिका निभाते रहे हैं और दूसरों को भी इस अभियान के लिए प्रेरित करते रहे हैं । इस वर्ष भी सूर्य नमस्कार अभियान में पूरे प्रदेश में उनका प्रयास अग्रणी रहा है । उनकी सभी उपलब्धियां को ध्यान में रखते हुए हरियाणा योग आयोग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए उनके नाम की संस्कृति की गई थी । श्री ग्रोवर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्हें योग सिखाने वाले संस्थान के योग शिक्षकों, सभी उच्चाधिकारियों व उन सभी साधकों को दिया है जिनके सहयोग से वह संस्थान के अपने दायित्व को निभाते हुए संगठन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने में सफल हुए हैं। हरियाणा योग आयोग का भी वह हृदय से आभार प्रकट करते हैं । ग्रोवर की इस उपलब्धि पर हरियाणा योग आयोग के कर्मठ चेयरमैन डॉ जयदीप आर्य, वॉइस चेयरमैन डॉ रोशन लाल, रजिस्ट्रार डॉ राजकुमार वैद ने भी श्री ग्रोवर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । चेयरमैन डॉ जयदीप आर्य ने कहा कि यह सम्मान प्राप्त कर ग्रोवर ने इस सम्मान का गौरव बढ़ाया है । वह इस सम्मान के सच्चे हकदार हैं । वे सही अर्थों में योग को जी रहे हैं तथा संस्थान के संगठन मंत्री रहते हुए पूरे हरियाणा प्रांत में योग के प्रचार प्रसार के लिए सदैव तत्परता से कार्य कर रहे हैं । हरियाणा योग आयोग उन्हें मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित करवा कर गौरवान्वित अनुभव कर रहा है । उन्होंने श्री ग्रोवर को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए भारतीय योग संस्थान की भी मुक्त कंठ से सराहना की । भारतीय योग संस्थान के अखिल भारतीय महामंत्री ललित गुप्ता जी ने भी ग्रोवर को इस उत्कृष्ट सम्मान के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। संस्थान की हरियाणा प्रांत इकाई के प्रधान ओमप्रकाश व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भी ग्रोवर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा भविष्य में और अधिक ऊर्जा से कार्य करने की प्रेरणा दी है । संस्थान के अन्य अधिकारियों, कार्यकर्ताओं व साधकों के अतिरिक्त कई योग संस्थाओं, सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, शैक्षणिक, साहित्यिक, पत्रकारिता व अन्य कल्याणकारी क्षेत्रों में कार्य कर रही संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी ग्रोवर को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं । ग्रोवर ने शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है ।