Uturn Time
Breaking
Ludhiana: कार्यकर्ताओं में जोश भरते नितिन नबीन, 117 सीटों पर तैयारी का संदेश Bhopal: मध्य प्रदेश में फिशरीज सेक्टर में भारी निवेश, 9000 करोड़ रुपये की योजना New Delhi: राज्यसभा में नीरज डांगी का शपथ ग्रहण, सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ New Delhi: CBI का बड़ा एक्शन, रिलायंस ADA ग्रुप से जुड़े मामलों में दो पूर्व CEOs गिरफ्तार New Delhi: BRICS बैठक से पहले डोभाल ने ईरान और इथियोपिया के नेताओं से की चर्चा New Delhi: लखनऊ हादसे पर पीएम मोदी की संवेदना, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता Lucknow: लखनऊ हादसे पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, सभी तय कार्यक्रम किए निरस्त Lucknow: कोचिंग सेंटर में आग से कोहराम, लखनऊ में कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ Jagraon: बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का सूत्र Kurukshetra: भारतीय योग संस्थान हरियाणा के संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर को माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा ने  किया सम्मानित  Ayodhya: श्रद्धा की नगरी में दान पर विवाद, पारदर्शिता पर खड़ा हुआ बड़ा प्रश्न Kurukshetra: शिवम कंप्यूटर्स राजस्थान ने जीता ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का खिताब, 21 लाख की इनामी राशि पर किया कब्जा
Logo
Uturn Time
मासूमों की जान ले गई आग: लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसे ने झकझोरा
लखनऊ (Narendra Singh Danu) : लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में एक तीन मंजिला इमारत में चल रहे कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से कई बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, आग इमारत की निचली मंजिल पर स्थित एक दुकान में लगी, जिसने देखते ही देखते ऊपर चल रहे कोचिंग सेंटर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग और धुएं के कारण अफरा-तफरी मच गई और कई छात्र जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से कूद गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकल कर्मियों को दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि कई बच्चों को उनकी आंखों के सामने बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि अंदर धुआं अत्यधिक होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आई, लेकिन अभियान लगातार जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने घटना की जानकारी मिलते ही कार्यक्रम बीच में छोड़कर लखनऊ लौटने का निर्णय लिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी है।