BRICS मंच से पहले भारत की रणनीति स्पष्ट, डोभाल की अहम मुलाकातें
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : Ajit Doval ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के दौरान ईरान और इथियोपिया के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal के अनुसार, डोभाल ने ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उप सचिव Ghadir Nezami से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, ब्रिक्स के तहत सहयोग और भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान ईरानी प्रतिनिधि ने विभिन्न सत्रों में भाग लेने और बहुपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा तथा रणनीतिक मुद्दों पर अन्य देशों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करने की जानकारी दी।
इसके अलावा, डोभाल ने इथियोपिया की राष्ट्रीय खुफिया और सुरक्षा सेवा के विश्लेषण विभाग के कार्यकारी निदेशक Million Lema Tadesse से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा हुई।
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में 22-23 जून को आयोजित ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक में साइबर सुरक्षा, आतंकवाद, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ऊर्जा सुरक्षा और अन्य गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जा रहा है। यह बैठक आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।