Uturn Time
Breaking
Ludhiana: कार्यकर्ताओं में जोश भरते नितिन नबीन, 117 सीटों पर तैयारी का संदेश Bhopal: मध्य प्रदेश में फिशरीज सेक्टर में भारी निवेश, 9000 करोड़ रुपये की योजना New Delhi: राज्यसभा में नीरज डांगी का शपथ ग्रहण, सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ New Delhi: CBI का बड़ा एक्शन, रिलायंस ADA ग्रुप से जुड़े मामलों में दो पूर्व CEOs गिरफ्तार New Delhi: BRICS बैठक से पहले डोभाल ने ईरान और इथियोपिया के नेताओं से की चर्चा New Delhi: लखनऊ हादसे पर पीएम मोदी की संवेदना, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता Lucknow: लखनऊ हादसे पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, सभी तय कार्यक्रम किए निरस्त Lucknow: कोचिंग सेंटर में आग से कोहराम, लखनऊ में कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ Jagraon: बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का सूत्र Kurukshetra: भारतीय योग संस्थान हरियाणा के संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर को माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा ने  किया सम्मानित  Ayodhya: श्रद्धा की नगरी में दान पर विवाद, पारदर्शिता पर खड़ा हुआ बड़ा प्रश्न Kurukshetra: शिवम कंप्यूटर्स राजस्थान ने जीता ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का खिताब, 21 लाख की इनामी राशि पर किया कब्जा
Logo
Uturn Time
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बी.एल.ओज को सहयोग देने की अपील की
- राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वोटिंग मशीनों के वेयर हाउस की जून-2026 की तिमाही पड़ताल भी की
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज जिले की विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन- 2026 के दूसरे चरण संबंधी कार्यक्रम की जानकारी दी और निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग की अपील की। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) की ओर से घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरवाए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों (बी.एल.ए.) से बीएलओ को पूरा सहयोग देने की अपील की। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 24 जुलाई तक मतदान केंद्रों के रैशनलाइजेशन का कार्य भी पूरा किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होगी, वहां नए मतदान केंद्र स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर आयोग को भेजे जाएंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों से विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बीएलए-1 तथा बूथ स्तर पर बीएलए-2 की नियुक्तियां शीघ्र सुनिश्चित करने तथा उनकी सूचनाएं संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रेश अधिकारियों एवं जिला चुनाव कार्यालय को उपलब्ध करवाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-1 एवं बीएलए-2 संबंधित निर्वाचन अधिकारियों द्वारा आयोजित बैठकों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 के सफल संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक के बाद भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर ज़िला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की ओर से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिला स्तर पर बने वोटिंग मशीनों के वेयर हाउस की जून-2026 की तिमाही पड़ताल (वेयर हाउस खोलकर अंदरुनी हालात की) की गई। पड़ताल प्रक्रिया के तहत सभी संबंधित रिकॉर्ड, लॉगबुक एवं एंट्री रजिस्टरों की भी जांच की गई ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की तिमाही पड़ताल एक नियमित एवं आवश्यक प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि जिले में वेयरहाउस की व्यवस्था उच्चतम मानकों के अनुरूप पाई गई है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि चुनाव आयोग की यह पहल लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम जनता के विश्वास को मजबूत करती है और मशीनों की निष्पक्षता को लेकर फैलाई जाने वाली भ्रांतियों को दूर करने में सहायक है। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) निधि कुमुद बंबाह, सहायक कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) गुरकंवल सिंह, आम आदमी पार्टी से जय राम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, भाजपा से भूषण कुमार शर्मा, बसपा से मदन सिंह बैंस, सी.पी.आई (एम) से गुरमेश सिंह, शिरोमणि अकाली दल जगतार सिंह सिंह के अलावा नोडल अधिकारी ईवीएमज बलविंदर सिंह, तहसीलदार चुनाव रमनदीप कौर, चुनाव कानूनगो लखवीर सिंह भी मौजूद थे।