Uturn Time
Breaking
Ludhiana: कार्यकर्ताओं में जोश भरते नितिन नबीन, 117 सीटों पर तैयारी का संदेश Bhopal: मध्य प्रदेश में फिशरीज सेक्टर में भारी निवेश, 9000 करोड़ रुपये की योजना New Delhi: राज्यसभा में नीरज डांगी का शपथ ग्रहण, सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ New Delhi: CBI का बड़ा एक्शन, रिलायंस ADA ग्रुप से जुड़े मामलों में दो पूर्व CEOs गिरफ्तार New Delhi: BRICS बैठक से पहले डोभाल ने ईरान और इथियोपिया के नेताओं से की चर्चा New Delhi: लखनऊ हादसे पर पीएम मोदी की संवेदना, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता Lucknow: लखनऊ हादसे पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, सभी तय कार्यक्रम किए निरस्त Lucknow: कोचिंग सेंटर में आग से कोहराम, लखनऊ में कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ Jagraon: बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का सूत्र Kurukshetra: भारतीय योग संस्थान हरियाणा के संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर को माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा ने  किया सम्मानित  Ayodhya: श्रद्धा की नगरी में दान पर विवाद, पारदर्शिता पर खड़ा हुआ बड़ा प्रश्न Kurukshetra: शिवम कंप्यूटर्स राजस्थान ने जीता ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का खिताब, 21 लाख की इनामी राशि पर किया कब्जा
Logo
Uturn Time
आशा वर्कर की एसआईआर कार्य में ड्यूटी लगाने की कड़े शब्दों में निंदा
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : मजदूर संगठन सीटू जिला कार्यालय गीता कॉलोनी जीटी रोड पानीपत में आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू जिला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान बंटी ने की। संचालन सह सचिव सुनीता ने किया। यनियन ने चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला सीएमओ के माध्यम से एस आई आर के कार्य में ड्यूटी लगाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आज यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ जिला पानीपत के नाम लिखित पत्र देकर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि आशा वर्कर्स पर पहले ही काम के दबाव बहुत है इसलिए आशा वर्कर्स इस कार्य को नहीं करेंगी। आशा वर्कर्स कोई सरकारी कर्मचारी नहीं है, स्वयं सेविका के तौर पर कार्य करती हैं, इंसेंटिव बेस पर कार्य करती है। सरकार की बंदूआ गुलाम नहीं है। अगर जबरदस्ती ड्यूटी लेने की कोशिश की तो जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। *जिला कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त ने कहा कि आशा वर्कर्स यूनियन लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत। बढ़ती महंगाई के अनुसार कम से कम 30000 न्यूनतम वेतन देने की मांग कर रही है और सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलने तक संघर्ष जारी रखे हुए। अपनी मांगों के संदर्भ में यूनियन के राज्य प्रतिनिधिमंडल की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से बातचीत हुई थी। जिन मांगों पर सीमती बनी थी अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। आशा वर्कर्स में सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है इसलिए उन्होंने आगामी आंदोलन की घोषणा की है। *1जुलाई से 7 जुलाई तक राज्य भर के सभी जिला मुख्यालयों पर अपनी मांगों को लेकर सीएमओ के यहां प्रदर्शन किए जाएंगे और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हरियाणा निदेशक के नाम लिखित मांग पत्र और स्थानीय समस्याओं को लेकर सीएमओ के नाम लिखित ज्ञापन पत्र दिए जाएंगे। *पानीपत में 6 जुलाई दिन सोमवार को जिला सीएमओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने मांगों बारे ज्ञापन दिया जाएगा। *अगर मांगे नहीं सुनी जाती तो 21 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक हरियाणा पंचकूला कार्यालय पर राज्य किया हजारों आशा वर्कर्स अपनी मांगों को लेकर घेराव व प्रदर्शन करेंगी। *अगर फिर भी नहीं मांगों पर सरकार विचार करती है तो 10 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालयों पर अन्य संगठनों के साथ मिलकर अपनी मांगों को लेकर जेल भरो कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। *बैठक को यूनियन की जिला बंटी जिला प्रधान, मनजीत उप प्रधान, सह सचिव सुनीता, मंजू, संतोष और सीटू जिला सह संयोजक जय भगवान ने संबोधित किया।