Uturn Time
Breaking
Ludhiana: कार्यकर्ताओं में जोश भरते नितिन नबीन, 117 सीटों पर तैयारी का संदेश Bhopal: मध्य प्रदेश में फिशरीज सेक्टर में भारी निवेश, 9000 करोड़ रुपये की योजना New Delhi: राज्यसभा में नीरज डांगी का शपथ ग्रहण, सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ New Delhi: CBI का बड़ा एक्शन, रिलायंस ADA ग्रुप से जुड़े मामलों में दो पूर्व CEOs गिरफ्तार New Delhi: BRICS बैठक से पहले डोभाल ने ईरान और इथियोपिया के नेताओं से की चर्चा New Delhi: लखनऊ हादसे पर पीएम मोदी की संवेदना, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता Lucknow: लखनऊ हादसे पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, सभी तय कार्यक्रम किए निरस्त Lucknow: कोचिंग सेंटर में आग से कोहराम, लखनऊ में कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ Jagraon: बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का सूत्र Kurukshetra: भारतीय योग संस्थान हरियाणा के संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर को माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा ने  किया सम्मानित  Ayodhya: श्रद्धा की नगरी में दान पर विवाद, पारदर्शिता पर खड़ा हुआ बड़ा प्रश्न Kurukshetra: शिवम कंप्यूटर्स राजस्थान ने जीता ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का खिताब, 21 लाख की इनामी राशि पर किया कब्जा
Logo
Uturn Time
खिताब जीतने पर महिला हॉकी टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई, बोले- यह सफलता मिसाल बनेगी
नई दिल्ली (Narenrda Singh Danu) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एफआईएच महिला नेशंस कप 2025-26 का खिताब जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है और उनके प्रदर्शन को प्रेरणादायक बताया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण खेल दिखाया और यह ऐतिहासिक जीत देश के युवाओं को हॉकी की ओर आकर्षित करेगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने देश को गौरव और खुशी का अवसर दिया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक भी मैच नहीं गंवाया। भारत ने दूसरी बार इस प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा जमाया है। इस जीत के साथ ही टीम ने महिला प्रो लीग के अगले सीजन के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। प्रधानमंत्री ने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।