Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पीएम किसान की 23वीं किस्त से हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, 319.13 करोड़ ट्रांसफर Chandigarh: हरियाणा में अर्जुन एसपीबी का गठन होगा, हर तीसरे माह होगी समीक्षा बैठक New Delhi: अमित शाह का दोटूक बयान, घुसपैठियों के लिए देश में जगह नहीं, भारत कोई धर्मशाला नहीं Dehradun: मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 10.08 करोड़ मंजूर Panipat: भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की 21 जून को अहम बैठक, रणनीति पर होगी चर्चा Kurukshetra: विश्व संगीत दिवस पर सांगीतिक कार्यक्रम आज ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा होंगे मुख्य अतिथि Kalayat: कलायत की सेंसी बस्ती में क्राइम यूनिट और कमांडो दस्ते का सघन चेकिंग अभियान Shimla: एचआरटीसी कर्मियों और पेंशनरों को राहत, सरकार ने मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए 20 करोड़ दिए Gurugram: गुरुग्राम में डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान को बढ़ावा मिलेगा: राव नरबीर सिंह Panipat: प्रशासन का सख्त रुख, ड्यूटी में कोताही पर बीएलओ पर होगा केस Hisar: नई सब्जी मंडी में खुली ‘अटल किसान-श्रमिक कैंटीन’, लोगों को मिलेगा किफायती भोजन Dehradun: पासपोर्ट वेरिफिकेशन में बेहतर कार्यप्रणाली, उत्तराखंड पुलिस को मिला अवॉर्ड
Logo
Uturn Time
कमांडो दस्ते के साथ पुलिस ने कलायत में चलाया सर्च ऑपरेशन
कलायत (रवि जैस्ट) : नशा व शराब तस्करो की धरपकड़ व अन्य अपराधीक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देसानुसार कैथल पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार की सुबह सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार, एंटी नारकोटिक सेल-2 प्रभारी पीएसआई सनेश की अगुवाई में सीआईए-1, एवीटी, एएनसी तथा कमांडो दस्ते के साथ मिलकर करीब 100 पुलिस कर्मचारियों द्वारा सेंसी बस्ती कलायत में संदिग्ध नशा व शराब तस्करों के घर व अन्य ठिकानो पर सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान घरों की जांच सहित अन्य जगह की छानबीन की गई कि कहीं किसी जगह कोई मादक पदार्थ छिपा रखा हो या कोई नशा बेचने वाला या आपराधिक कार्य करने वाला गैर कानूनी तरीके से न रहता हो। लोगो को चेतावनी दी गई की नशीला पदार्थ व अवैध शराब बेचने पर जिला पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी नशा तस्कर को बक्शा नहीं जाएगा। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना व अपराधियों व नशा तस्करों में भय उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मुख्य रूप से नशा तथा शराब का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना है, जिला पुलिस का उद्देश्य कैथल जिला को नशा मुक्त बनाना है। इसके साथ साथ पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन के अलावा वहां मौजूद आमजन को समझाया गया कि किसी प्रकार के मादक पदार्थ बेचने वाले या अन्य किसी अपराधी के बारे में पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा, इसके साथ साथ नशा ना करने बारे भी जागरूक किया गया। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा और इससे या तो अपराधीक व्यक्ति अपराध करना छोड़ देगा या वह कैथल के क्षेत्र को छोड़ देगा। नशा तस्करो को कड़ा संदेश देते हुए एसपी ने कहा की नशा बेचकर अर्जित की गई सम्पति की भी जांच पड़ताल की जा रही है, नशा बेचकर कमाई गई अवैध सम्पति को अटैच करवाया जाएगा। आमजन बेझिझक नशा तस्करो की सूचना पुलिस को दें, नशा तस्करो की असली जगह जेल है।