Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पीएम किसान की 23वीं किस्त से हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, 319.13 करोड़ ट्रांसफर Chandigarh: हरियाणा में अर्जुन एसपीबी का गठन होगा, हर तीसरे माह होगी समीक्षा बैठक New Delhi: अमित शाह का दोटूक बयान, घुसपैठियों के लिए देश में जगह नहीं, भारत कोई धर्मशाला नहीं Dehradun: मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 10.08 करोड़ मंजूर Panipat: भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की 21 जून को अहम बैठक, रणनीति पर होगी चर्चा Kurukshetra: विश्व संगीत दिवस पर सांगीतिक कार्यक्रम आज ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा होंगे मुख्य अतिथि Kalayat: कलायत की सेंसी बस्ती में क्राइम यूनिट और कमांडो दस्ते का सघन चेकिंग अभियान Shimla: एचआरटीसी कर्मियों और पेंशनरों को राहत, सरकार ने मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए 20 करोड़ दिए Gurugram: गुरुग्राम में डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान को बढ़ावा मिलेगा: राव नरबीर सिंह Panipat: प्रशासन का सख्त रुख, ड्यूटी में कोताही पर बीएलओ पर होगा केस Hisar: नई सब्जी मंडी में खुली ‘अटल किसान-श्रमिक कैंटीन’, लोगों को मिलेगा किफायती भोजन Dehradun: पासपोर्ट वेरिफिकेशन में बेहतर कार्यप्रणाली, उत्तराखंड पुलिस को मिला अवॉर्ड
Logo
Uturn Time
HRTC के लंबित बिलों का निपटारा, कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
शिमला (Narendra Singh Danu) : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबे समय से लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने इसके लिए 20 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है, जिससे अगले तीन दिनों के भीतर पात्र लाभार्थियों के खातों में भुगतान शुरू कर दिया जाएगा। इस निर्णय से करीब पांच हजार सेवानिवृत्त कर्मचारियों और लगभग 11 हजार कार्यरत कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से उनके और उनके परिवारों के इलाज से जुड़े मेडिकल बिल लंबित पड़े थे, जिनके भुगतान की मांग लगातार की जा रही थी। एचआरटीसी प्रबंधन गंभीर बीमारियों से ग्रस्त कर्मचारियों और पेंशनरों के मेडिकल बिलों के लिए हर महीने 30 से 40 लाख रुपये जारी करता रहा है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में प्रतिपूर्ति दावे लंबित थे। कई कर्मचारी और पेंशनर लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे थे। मेडिकल बिलों के निपटान को लेकर कर्मचारी संगठनों और पेंशनरों ने कई बार सरकार और निगम प्रबंधन के समक्ष अपनी मांग रखी थी। धन की कमी के चलते यह मामला लंबे समय तक लंबित रहा। अब सरकार द्वारा स्वीकृत 20 करोड़ रुपये की राशि एचआरटीसी को जारी कर दी गई है और भुगतान प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इससे हजारों कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।