Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पीएम किसान की 23वीं किस्त से हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, 319.13 करोड़ ट्रांसफर Chandigarh: हरियाणा में अर्जुन एसपीबी का गठन होगा, हर तीसरे माह होगी समीक्षा बैठक New Delhi: अमित शाह का दोटूक बयान, घुसपैठियों के लिए देश में जगह नहीं, भारत कोई धर्मशाला नहीं Dehradun: मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 10.08 करोड़ मंजूर Panipat: भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की 21 जून को अहम बैठक, रणनीति पर होगी चर्चा Kurukshetra: विश्व संगीत दिवस पर सांगीतिक कार्यक्रम आज ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा होंगे मुख्य अतिथि Kalayat: कलायत की सेंसी बस्ती में क्राइम यूनिट और कमांडो दस्ते का सघन चेकिंग अभियान Shimla: एचआरटीसी कर्मियों और पेंशनरों को राहत, सरकार ने मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए 20 करोड़ दिए Gurugram: गुरुग्राम में डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान को बढ़ावा मिलेगा: राव नरबीर सिंह Panipat: प्रशासन का सख्त रुख, ड्यूटी में कोताही पर बीएलओ पर होगा केस Hisar: नई सब्जी मंडी में खुली ‘अटल किसान-श्रमिक कैंटीन’, लोगों को मिलेगा किफायती भोजन Dehradun: पासपोर्ट वेरिफिकेशन में बेहतर कार्यप्रणाली, उत्तराखंड पुलिस को मिला अवॉर्ड
Logo
Uturn Time
महिलाओं के उत्थान के लिए डॉ. अर्चना गुप्ता का नेतृत्व अहम: राव नरबीर सिंह
गुरुग्राम (Narendra Singh Danu) : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। सेक्टर-17 स्थित ब्लिस प्रिमियर बैंक्वेट हॉल में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार उद्योग, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के समग्र विकास के लिए उद्योग और व्यापार का सुदृढ़ होना आवश्यक है, इसी दृष्टि से निवेश प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नायब सरकार मजदूरों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम को विधायक मुकेश शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया और संगठन की मजबूती तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला प्रभारी संदीप जोशी, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, मेयर राजरानी मल्होत्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी अरुण यादव, मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव, प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर, शैलेंद्र पांडे, जिला महामंत्री अजीत यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल यादव, तिलकराज मल्होत्रा, बोधराज सीकरी, मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी, सुभाष सिंगला सहित कई पार्षद, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।