Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पीएम किसान की 23वीं किस्त से हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, 319.13 करोड़ ट्रांसफर Chandigarh: हरियाणा में अर्जुन एसपीबी का गठन होगा, हर तीसरे माह होगी समीक्षा बैठक New Delhi: अमित शाह का दोटूक बयान, घुसपैठियों के लिए देश में जगह नहीं, भारत कोई धर्मशाला नहीं Dehradun: मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 10.08 करोड़ मंजूर Panipat: भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की 21 जून को अहम बैठक, रणनीति पर होगी चर्चा Kurukshetra: विश्व संगीत दिवस पर सांगीतिक कार्यक्रम आज ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा होंगे मुख्य अतिथि Kalayat: कलायत की सेंसी बस्ती में क्राइम यूनिट और कमांडो दस्ते का सघन चेकिंग अभियान Shimla: एचआरटीसी कर्मियों और पेंशनरों को राहत, सरकार ने मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए 20 करोड़ दिए Gurugram: गुरुग्राम में डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान को बढ़ावा मिलेगा: राव नरबीर सिंह Panipat: प्रशासन का सख्त रुख, ड्यूटी में कोताही पर बीएलओ पर होगा केस Hisar: नई सब्जी मंडी में खुली ‘अटल किसान-श्रमिक कैंटीन’, लोगों को मिलेगा किफायती भोजन Dehradun: पासपोर्ट वेरिफिकेशन में बेहतर कार्यप्रणाली, उत्तराखंड पुलिस को मिला अवॉर्ड
Logo
Uturn Time
प्रशासन सख्त, ड्यूटी में चूक करने वाले बीएलओ पर एफआईआर तय
पानीपत (Narendra Singh Danu) : मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जिला सचिवालय सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम के पार्षदों, अधिकारियों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी, पारदर्शी और जनसहभागिता आधारित बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जमीनी कड़ी हैं। बीएलओ की जिम्मेदारी केवल प्रपत्र वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचकर सही जानकारी एकत्रित करना और सूची को त्रुटिरहित बनाना भी उनकी जिम्मेदारी है। एडीसी ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्रों का वितरण करें और पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही या कोताही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन और आवश्यक होने पर एफआईआर दर्ज करना भी शामिल है। बैठक में नगराधीश टीनू पोसवाल, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी सतीश वत्स, डीआरओ कलब लाकड़ा, निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र, कानूनगो महेंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।