Uturn Time
Breaking
Panipat: प्रशासन का सख्त रुख, ड्यूटी में कोताही पर बीएलओ पर होगा केस Hisar: नई सब्जी मंडी में खुली ‘अटल किसान-श्रमिक कैंटीन’, लोगों को मिलेगा किफायती भोजन Dehradun: पासपोर्ट वेरिफिकेशन में बेहतर कार्यप्रणाली, उत्तराखंड पुलिस को मिला अवॉर्ड Panipat: पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, उझा (पानीपत) में कार्यक्रम आयोजित Chandigarh: पंजाब में रोजगार को बढ़ावा, 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को सहायक लाइनमैन के पद पर भर्ती Chandigarh: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में सामाजिक संगठनों से संवाद के तहत नामदेव समाज से मुलाकात की Chandigarh: डॉ. बलजीत कौर ने महिलाओं के लिए बड़ी राहत योजना की जानकारी दी, महिलाओं के कल्याण के लिए 305 करोड़ रुपये जारी Bathinda: मेयर मेहता द्वारा ग्रीन सिटी रोड पर नई स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ Thanesar: गलत टीका लगाने पर झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, बच्चे की हुई मौत Panipat: प्रतिष्ठित समाजसेवी स्व. लक्ष्मी चंद चुघ की 36वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई New Delhi: अमेरिका पर जी7 समिट के दौरान भारत विरोधी गतिविधियों का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल Sonipat: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रोटोकॉल शिविर में विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण योग टिप्स
Logo
Uturn Time
श्री हरगोबिंदपुर में नामदेव समाज के साथ मुख्यमंत्री की बैठक, सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu): चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के विकास और युवाओं के रोजगार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ही राज्य को तेज विकास की दिशा में आगे बढ़ा सकती है। “डंकी रूट” पर चिंता मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के कई युवा अवैध “डंकी रूट” के जरिए विदेश जाने को मजबूर हैं, जबकि हरियाणा में सरकार ने विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से युवाओं को व्यवस्थित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने बताया कि विदेश रोजगार के लिए 5,500 से अधिक आवेदनों की जांच की जा रही है। पंजाब सरकार पर निशाना सीएम सैनी ने भगवंत मान सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह देने की योजना अभी तक लागू नहीं हो सकी है। हरियाणा की योजनाओं का जिक्र उन्होंने कहा कि हरियाणा में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये दिए जा रहे हैं और अब तक 1,600 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा राज्य में वरिष्ठ नागरिकों को 3,200 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। चुनावी संदेश सीएम सैनी ने कहा कि अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है, तो किसानों को एमएसपी पर खरीद, बेहतर मुआवजा और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में पंजाब की जनता भाजपा को समर्थन दे सकती है।