Uturn Time
Breaking
Panipat: प्रशासन का सख्त रुख, ड्यूटी में कोताही पर बीएलओ पर होगा केस Hisar: नई सब्जी मंडी में खुली ‘अटल किसान-श्रमिक कैंटीन’, लोगों को मिलेगा किफायती भोजन Dehradun: पासपोर्ट वेरिफिकेशन में बेहतर कार्यप्रणाली, उत्तराखंड पुलिस को मिला अवॉर्ड Panipat: पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, उझा (पानीपत) में कार्यक्रम आयोजित Chandigarh: पंजाब में रोजगार को बढ़ावा, 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को सहायक लाइनमैन के पद पर भर्ती Chandigarh: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में सामाजिक संगठनों से संवाद के तहत नामदेव समाज से मुलाकात की Chandigarh: डॉ. बलजीत कौर ने महिलाओं के लिए बड़ी राहत योजना की जानकारी दी, महिलाओं के कल्याण के लिए 305 करोड़ रुपये जारी Bathinda: मेयर मेहता द्वारा ग्रीन सिटी रोड पर नई स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ Thanesar: गलत टीका लगाने पर झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, बच्चे की हुई मौत Panipat: प्रतिष्ठित समाजसेवी स्व. लक्ष्मी चंद चुघ की 36वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई New Delhi: अमेरिका पर जी7 समिट के दौरान भारत विरोधी गतिविधियों का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल Sonipat: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रोटोकॉल शिविर में विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण योग टिप्स
Logo
Uturn Time
झोलाछाप डॉक्टर की गलती पड़ी भारी, मासूम ने तोड़ा दम
थानेसर (संजीव कुमारी) : कुरुक्षेत्र पुलिस में गलत टीका लगाने के आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कृष्ण की पुलिस टीम में बच्चे को गलत टीका लगाने के आरोपी झोलाछाप डॉक्टर राकेश कुमार वासी झांसा रोड थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कर्मचंद वासी सैनी कॉलोनी थानेसर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। दिनांक 15 जून 26 को शाम को करीब 7:00 बजे उसके पोते के घुटने में फोड़ा होने के कारण उपचार के लिए गुप्ता क्लिनिक सैनी कॉलोनी लेकर गया था। जहां पर डॉक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि फोड़े को ठीक करने के लिए इसमें चीरा लगाना पड़ेगा। आरोपी राकेश कुमार गुप्ता ने उसके पोते को दो इंजेक्शन लगाए जिसके बाद उसके पोते की तबीयत खराब होने लगी। उसके बाद आरोपी डॉक्टर राकेश कुमार उसके पोते को अपने साथ लेकर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में गए जहां पर 2 दिन उसका ईलाज चलता रहा। दिनांक 17 जून 26 को उसके पोते को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया जहां पर पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने कुछ देर इलाज के बाद उसके पोते को मृत घोषित कर दिया। उसके पोते की मौत झोलाछाप डॉक्टर के गलत टीका लगाने से हुई है। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच पीएसआई विकास द्वारा की गई। दिनांक 19 जून 26 को थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह के मार्गदर्शन में पीएसआई विकास, हरविन्द्र सिंह व उप निरीक्षक मनोज कुमार की टीम ने आरोपी झोलाछाप डाक्टर राकेश कुमार गुप्ता वासी झांसा रोड थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।