Uturn Time
Breaking
Panipat: प्रशासन का सख्त रुख, ड्यूटी में कोताही पर बीएलओ पर होगा केस Hisar: नई सब्जी मंडी में खुली ‘अटल किसान-श्रमिक कैंटीन’, लोगों को मिलेगा किफायती भोजन Dehradun: पासपोर्ट वेरिफिकेशन में बेहतर कार्यप्रणाली, उत्तराखंड पुलिस को मिला अवॉर्ड Panipat: पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, उझा (पानीपत) में कार्यक्रम आयोजित Chandigarh: पंजाब में रोजगार को बढ़ावा, 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को सहायक लाइनमैन के पद पर भर्ती Chandigarh: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में सामाजिक संगठनों से संवाद के तहत नामदेव समाज से मुलाकात की Chandigarh: डॉ. बलजीत कौर ने महिलाओं के लिए बड़ी राहत योजना की जानकारी दी, महिलाओं के कल्याण के लिए 305 करोड़ रुपये जारी Bathinda: मेयर मेहता द्वारा ग्रीन सिटी रोड पर नई स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ Thanesar: गलत टीका लगाने पर झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, बच्चे की हुई मौत Panipat: प्रतिष्ठित समाजसेवी स्व. लक्ष्मी चंद चुघ की 36वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई New Delhi: अमेरिका पर जी7 समिट के दौरान भारत विरोधी गतिविधियों का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल Sonipat: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रोटोकॉल शिविर में विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण योग टिप्स
Logo
Uturn Time
मेयर मेहता ने Bathinda की ग्रीन सिटी रोड पर स्ट्रीट लाइट परियोजना शुरू की
बठिंडा (सोनू टुटेजा) : वार्ड नंबर 4 में स्थित ग्रीन सिटी रोड पर लगभग 10 लाख रुपये की लागत से स्थापित नई स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता ने स्विच ऑन करके किया। इस अवसर पर पार्षद श्री उमेश गर्ग ‘गोगी’, एक्सईएन नगर निगम श्री नीरज कुमार सहित अनेक गणमान्य सज्जन उपस्थित थे। इस दौरान महापौर श्री पदमजीत सिंह मेहता ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना नगर निगम की प्राथमिकता है। ग्रीन सिटी रोड पर नई स्ट्रीट लाइटें लगने से क्षेत्र में रात्रि के समय आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रकाश व्यवस्था से न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा। मेयर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और जनता की आवश्यकताओं के अनुसार नई योजनाएं भी तैयार की जा रही हैं। उन्होंने शहर निवासियों से शहर की सुंदरता एवं स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्री उमेश गर्ग ‘गोगी’ ने मेयर श्री मेहता का धन्यवाद करते हुए कहा कि लंबे समय से इलाका निवासियों द्वारा बेहतर प्रकाश व्यवस्था की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। नई स्ट्रीट लाइटों के शुरू होने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र का समग्र विकास भी सुनिश्चित होगा।