Uturn Time
Breaking
Chandigarh: डॉ. बलजीत कौर ने महिलाओं के लिए बड़ी राहत योजना की जानकारी दी, महिलाओं के कल्याण के लिए 305 करोड़ रुपये जारी Bathinda: मेयर मेहता द्वारा ग्रीन सिटी रोड पर नई स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ Thanesar: गलत टीका लगाने पर झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, बच्चे की हुई मौत Panipat: प्रतिष्ठित समाजसेवी स्व. लक्ष्मी चंद चुघ की 36वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई New Delhi: अमेरिका पर जी7 समिट के दौरान भारत विरोधी गतिविधियों का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल Sonipat: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रोटोकॉल शिविर में विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण योग टिप्स Sonipat: युवती से झूठ बोलकर निकाह करने के आरोप में सोनीपत में केस दर्ज, पुलिस कर रही पूरे मामले की पड़ताल Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दो प्रमुख शहरों में ई-बस सेवा का विस्तार किया Jalandhar: जालंधर में पुलिस की बड़ी सफलता, संगठित अपराध गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार Hushiarpur: खानपुर गांव में जलभराव की समस्या, लोगों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन Hoshiarpur: मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम में श्री बाला जी के मंदिर का रखा नींव पत्थर Hoshiarpur: ब्लॉक हारटा बडला के स्वास्थ्य केंद्रों में उत्साहपूर्वक मनाया गया 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस'
Logo
Uturn Time
राजस्थान सरकार की हरित परिवहन योजना को मिली रफ्ता
जयपुर (Narendra Singh Danu): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पीएम ई-बस सेवा के तहत 29 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भीलवाड़ा में 18 ई-बसों का शुभारंभ किया गया। यह पूरी पहल प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत की गई है, जिसका उद्देश्य शहरी परिवहन को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है। कुल 1150 ई-बसों की योजना राज्य में इस योजना के तहत जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर और अजमेर को शामिल किया गया है। केंद्र सरकार ने राजस्थान के लिए कुल 1150 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की हैं, जिनमें पहले चरण में 675 बसों का संचालन दीपावली तक शुरू करने का लक्ष्य है। महिलाओं और पर्यावरण पर फोकस मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बसें दिव्यांगों, महिलाओं, छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का माध्यम बनेंगी। सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी दी गई हैं। उन्होंने बताया कि सरकार 555 शहरी ई-बसों के साथ 50 डबल डेकर ई-बसें पर्यटन के लिए भी शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। पर्यावरणीय पहल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान का उल्लेख करते हुए बताया कि अब तक राज्य में लगभग 20 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने नागरिकों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वयं बस में सफर कर उसकी सुविधाओं का निरीक्षण भी किया।