Uturn Time
Breaking
लुधियाना के दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा, अवैध माइनिंग से ग्रामीणों में आक्रोश; डीसी दफ्तर पहुंचकर दिया आंदोलन का अल्टीमेटम अश्वनी शर्मा का CM भगवंत मान पर तंज, बोले– “इस्तीफा देकर करवाएं इलाज” लुधियाना की CT यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, BA छात्रा दूसरी मंजिल से गिरी, हालत गंभीर; पुलिस जांच जारी Kanpur: एल कलप्पा का बयान, हक की लड़ाई में संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध New Delhi: मालीवाल ने पंजाब के हालात पर जताई चिंता Palwal: भाईचारे पर लगा दाग, पलवल में छोटे भाई की हत्या Surat: सूरत में गर्भपात रैकेट का खुलासा, प्रशासन सख्त जालंधर से आज CM मान की ‘शुकराना यात्रा’ का आगाज़, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम; रूट पर 24 घंटे पुलिस तैनात, बैरिकेडिंग के सख्त निर्देश पूरे देश में एक ही पासवर्ड से चलेगा पब्लिक वाई-फाई, 4 लाख हॉटस्पॉट होंगे कनेक्टेड; ट्राई ने मांगे सुझाव गैंगस्टरों पर वार का 105वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 586 स्थानों पर छापेमारी; 249 गिरफ्तार इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम अपनाने वाला लुधियाना पंजाब का तीसरा शहर बना पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘पंजाब के गद्दार’ राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग की
Logo
Uturn Time
"HMKP का दावा-मजदूर-किसानों को मिलेगा उनका हक"
कानपुर: हिन्द मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एल. कलप्पा ने इस साल के मनाए गए मई दिवस को निरर्थक बताते हुए कहा है कि जब तक श्रमिकों और मजदूरों के हितों से संबंधित सारी मांगे पूरी ना हो जाएं। उनके हित होने की शुरुआत ना हो जाए। तब तक मई दिवस के स्थान पर हर साल काला दिवस ही मनाया जाना चाहिए। अवगत कराते चलें कि हिन्द मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एल. कलप्पा ने इस साल के बीते मई दिवस को भी काला दिवस के रूप में मनाने की अपील सभी ट्रेड यूनियनों से की थी। इस बीच श्रमिकों, मजदूरों और कर्मचारियों के हित में लगातार संघर्ष कर रहे हिन्द मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश महामंत्री राकेशमणि पाण्डेय ने व्यक्तव्य जारी करते हुए कहा है कि हिन्द मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एल कलप्पा ने कहा है कि मई दिवस शुरुआत 1886 में शिकागो में श्रमिक द्वारा 08 घण्टे के कार्य दिवस की मांग को लेकर एतिहासिक संघर्ष से हुई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष एल. कलप्पा के मुताबिक एकता, प्रतिरोध और श्रमिकों द्वारा बड़ी मुश्किल से हासिल किये गये अधिकारों का प्रतीक है हिन्द मजदूर किसान पंचायत की नजर में मोदी, अमित शाह सरकार की वर्तमान नितियों ने इन्ही सिद्धान्तों को कमजोर किया है। चार श्रम संधिताओं (लेबर कोड) को लागू करके श्रमिको की सुरक्षा से जुड़े प्राविधानों को हल्का करने ट्रेड यूनियन अधिकारों को कमजोर करने ठेका प्रणाली को बढ़ावा देने और श्रमिको के कल्याण के बजाय कारर्पोरेट हितों को प्राथमिकता देने के माध्यम से किया गया है। हिन्द मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एल० कलप्पा के माध्यम से राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश महामंत्री राकेशमणि पाण्डेय ने मई श्रम संघिताओं के तहत श्रमिको के विधानिक अधिकारों का हनन। बढ़ती नौकरी की असुरक्षा ठेका आधारित रोजगार व बेरोजगारी। सामुहिक सौदेबाजी और ट्रेडयूनियन आजादी पर हमला। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमो का निजीकरण व विनिवेश। श्रमिक विरोधी, किसान विरोधी और कारपेंर्पोरेट समर्थक नीतिगत दिशाएं जैसे मुद्दों की भी चर्चा करते हुए हिन्द मजदूर किसान पंचायत की ओर से कड़ा विरोध भी दर्ज कराया। हिन्द मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एल. कलप्पा की मजदूर श्रमिकों के हित वाली मंशा का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश महामंत्री राकेशमणि पाण्डेय ने कहा कि इस प्रतिकात्मक विरोध का उद्देश्य समाज को यह याद दिलाना है कि मई दिवस की मूल भावनाओं के साथ समझौता किया जा रहा है जबकि श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि हिन्द मजदूर किसान पंचायत श्रमिको, किसानों और सभी लोकतांत्रिक ताकतों से आवाहन करता है कि यह एक जुट हो। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने के अपने संकल्प को तुरन्त दोहराये। राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश महामंत्री राकेशमणि पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एल० कलप्पा ने सभी केन्द्रीय संगठनों व लोक तात्रिक ताकतों से इस मई दिवस को काला दिवस के रूप में मनाने का आवाहन इसीलिए किया था क्योंकि मई दिवस केवल एक उत्सव नहीं है बल्कि न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का दृढ संकल्प का भी दिन है। हिंद मजदूर किसान पंचायत का जिसके खिलाफ संघर्ष तब तक जारी रहेगा ,जब तक मजदूर श्रमिकों और कर्मचारियों के हितों से जुड़ी सभी मांगे पूर्ण रूप से मानते हुए उन्हें अमलीजामा नहीं पहना दिया जाएगा।