ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम अपनाने वाला लुधियाना पंजाब का तीसरा शहर बना - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह की सोच के अनुरूप पंजाब पुलिस को आधुनिक बनाने की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के तहत जालंधर और मोहाली के बाद अब लुधियाना राज्य का तीसरा ऐसा शहर बन गया है, जहां इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) स्थापित किया गया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने अत्याधुनिक भावी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसी) के उद्घाटन के अवसर पर दी। डीजीपी ने बताया कि आइसीसीसी परियोजना के तहत शहर की निगरानी को और मजबूत बनाने के लिए 259 स्थानों पर 1,700 हाई-रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं। शहर भर में 46 स्थानों पर स्थापित यह आइटीएमएस 9 प्रकार के ट्रैफिक उल्लंघनों का पता लगा सकता है, जिनमें लाल बत्ती पार करना, स्टॉप लाइन का उल्लंघन, बिना हेलमेट वाहन चलाना, पीछे बैठने वाले यात्री द्वारा हेलमेट न पहनना, तीन सवारी बैठाना, ओवरस्पीडिंग, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उल्लंघन, गलत दिशा में वाहन चलाना और गलत पार्किंग शामिल हैं। डीजीपी गौरव यादव, जो ग्राउंड-जीरो दौरे के तहत लुधियाना में थे, ने अपग्रेड किए गए अत्याधुनिक आइसीसीसी को निवारक पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, “नए उद्घाटित आइसीसीसी में एक ही छत के नीचे कई यूनिट्स को शामिल किया गया है, जिनमें ट्रैफिक, पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर), सेफ सिटी और वायरलेस यूनिट शामिल हैं। इससे पुलिस के कार्यों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा और पीसीआर रेस्पोंस समय 15 मिनट से घटाकर मात्र 7-8 मिनट कर दिया गया है।” डीजीपी, जिनके साथ कमिश्नर ऑफ पुलिस (सीपी) लुधियाना स्वप्न शर्मा और डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) लुधियाना रेंज सतिंदर सिंह भी मौजूद थे, ने फील्ड अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक भी की, जिसमें जन शिकायतों के त्वरित और नागरिक-केंद्रित समाधान पर जोर दिया गया। आपसी समन्वय और एकजुटता को और मजबूत करने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस लाइंस में आयोजित ‘वड्डे खाने’ के दौरान पंजाब पुलिस के सभी रैंक के 550 से अधिक कर्मियों के साथ भोजन किया। उन्होंने कहा, “ऐसे अवसर आपसी सहयोग, एकता और जनसेवा के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं।” इस दौरान डीजीपी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया, ताकि वे अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने के लिए प्रेरित हो सकें। इस अवसर पर अन्य के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) लुधियाना (ग्रामीण) अंकुर गुप्ता, एसएसपी एसबीएस नगर तुषार गुप्ता, एसएसपी खन्ना दरपन आहलूवालिया और डीजीपी पंजाब के स्टाफ ऑफिसर ऋषभ भोला भी उपस्थित थे।