Uturn Time
Breaking
शादी में पहली पत्नी पहुंचने पर दूल्हा दीवार फांदकर भागा, डोली की तैयारी चल रही थी ज़ेप्टो आईपीओ और भारत का रिटेल युद्ध:सेबी ने 11,000 करोड़ के प्रस्तावित आईपीओ के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना आईएसएचआरएई लुधियाना सब-चैप्टर की नई टीम का गठन, इंजीनियरिंग क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा लुधियाना में विशेष बाल चिकित्सा शिविर, 150 बच्चों की जांच से जागी उम्मीद नशा मुक्त भारत अभियान को ASP का समर्थन, देशभर में शराब दुकानों पर प्रतिबंध की मांग डीएम रंधावा सुसाइड केस की जांच से परिवार नाखुश, अब हाईकोर्ट का करेंगे रूख; कहा-पुलिस जांच पर भरोसा नहीं शंघाई में ‘चाइना साइकिल शो 2026’ में भाग लेने जाएगा फिको का 56 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत गंभीर हालत में जन्मी नवजात बच्ची के स्वस्थ होने से डॉक्टरों की चिंता उम्मीद में बदली गैंगस्टरों ते वार का 95वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 577 स्थानों पर छापेमारी; 309 गिरफ्तार छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है एआईएफ योजना : मोहिंदर भगत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डिप्टी कमिश्नरों को समय सीमा से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए; कहा—सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी है
Logo
Uturn Time
लुधियाना 23 March : शहर में एलपीजी (LPG) की कमी का असर अब उद्योगों पर साफ दिखाई देने लगा है। हीट ट्रीटमेंट, फोर्जिंग, साइकिल पार्ट्स और होज़री से जुड़ी इकाइयाँ, जो स्वच्छ ईंधन के रूप में एलपीजी पर निर्भर हैं, पिछले पांच दिनों से या तो बंद पड़ी हैं या सीमित क्षमता पर काम कर रही हैं। इससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है और उद्योगपतियों की चिंता बढ़ गई है। एलपीजी की अनुपलब्धता के कारण औद्योगिक कैंटीनों में भी भोजन बनाना मुश्किल हो गया है, जिससे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन (फिको) ने इस गंभीर स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार के सामने कई सुझाव रखे हैं। फिको ने 422 किलोग्राम वाले औद्योगिक एलपीजी सिलेंडरों की सीमित सप्लाई बहाल करने की मांग की है, ताकि उत्पादन कार्य प्रभावित न हो। साथ ही, कैंटीनों के लिए 19 किलोग्राम सिलेंडरों के उपयोग की अनुमति देने की भी अपील की गई है। फिको के प्रधान गुरमीत सिंह कुलार ने कहा कि उद्योगों का संचालन आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो इसका असर श्रमिकों और अर्थव्यवस्था दोनों पर पड़ेगा।