सरकारी हाई स्कूल गांव खेड़ी मुस्लमानां में मुफ्त कानूनी सेवाएं जागरूकता सेमिनार आयोजित 
BY utrun / April 11, 2024
लोग मुफ्त कानूनी सेवाओं का लाभ लें 
- मुख्य अध्यापिका शैली शर्मा 
 
 
 पटियाला/यूटर्न/11 अप्रैल।
जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पटियाला ने माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पटियाला मणि अरोड़ा के नेतृत्व में गांव खेड़ी मुस्लमानां के सरकारी हाई स्कूल में मुफ्त कानूनी सेवाएं जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया।  जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।  सेमिनार के दौरान जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वालंटियर व वरिष्ठ समाजसेवी भगवान दास गुप्ता पर्यावरण व कला प्रेमी संरक्षक रैड क्रॉस सोसायटी पटियाला ने जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, पटियाला द्वारा प्रदान की जाने वाली मुफ्त कानूनी सेवाओं और 11 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। .
 उन्होंने लोगों से सेवा कार्यों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
 सेमिनार में मैडम शैली  शर्मा मुख्य अध्यापिका गवर्नमेंट हाई स्कूल खेड़ी मुस्लमाना,पैरा लीगल वालंटियर भगवान दास गुप्ता,पी.एल.वी अमनिंदर सिंह, पी.एल.वी. रविंदर सिंह और पी.एल.वी. जगदीप कौर ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर औरों के इलावा स्टाफ मैंबरस हरजिंदरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह चमनदीप शर्मा, परमजीत सिंह सरबजीत सिंह,मैडम कोनिका, पवनजीत कौर, विक्रमजीत सिंह,राजेश विज, संजीव कुमार, विधार्थी व अभिवाहक भी हाज़िर थे।
 
 

s