शराब पीने से रोकने पर पति ने कर डाली पत्नी की हत्या, दीवार में मारा सिर, मौके पर हुई मौत
 
BY utrun / April 02, 2024
लुधियाना/यूटर्न/2 अप्रैल। प्रेम विहार राहो रोड पर शराब के नशे में एक पति ने पत्नी का सिर दीवारों में मारा, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान मान्याश्री के रुप में हुई और पति की पहचान मान सिंह के रुप में हुई है। वह पिछले करीब 12 साल से लुधियाना में रह रहे थे। थाना मेहरनान की पुलिस ने मान सिंह खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मान सिंह अक्सर शराब के नशे में रहता है। मान सिंह की पत्नी मान्याश्री उसे कई बार शराब पीने से रोकती थी, लेकिन वह नहीं मानता था। कमरे में शोर-शराबा सुन लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। एएसआई राधे कृष्ण ने बताया कि आरोपी पति मान सिंह को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, मान सिंह ने बीती रात शराब के नशे में मान्याश्री के साथ मारपीट की। मान्याश्री उसे शराब पीने से रोक रही थी। इसी कारण उसने उसका सिर दीवार में पटक दिया। मूल रूप से मान्याश्री उत्तर प्रदेश के हरदोई की रहने वाली है। मान सिंह मजदूरी का काम करता है। उसकी पत्नी मान्याश्री किसी फैक्ट्री में काम करती थी।
चार बच्चों की मां है मान्याश्री
मान्याश्री के 4 बच्चे हैं। उसकी दो बेटियां 12 और 13 साल की हैं, जो गांव में दादा-दादी के पास रहती हैं। मान्याश्री के दो बेटे जिनकी आयु 7 साल और 4 साल है वह उसके साथ ही रहते थे। मान्याश्री का शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

s