सीएम मान के यहां लिया बेटी ने जन्म
 
BY utrun / March 28, 2024
चंडीगढ़/यूटर्न/28 मार्च। राजनेताओं के लिए तनाव भरे चुनावी-माहौल में मुख्यमंत्री भगवंत मान को बड़ी खुशी हासिल हुई है। उनके घर एक सुंदर सी बेटी ने जन्म लिया है। 
यह जानकारी खुद सीएम मान ने अपने इंटरनेट एकाउंट पर शेयर करते लिखा है कि रब की मेहर, उनके घर बेटी हुई है। जच्चा यानि उनकी पत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर और नवजात बच्ची, दोनों सेहतमंद हैं। 
दिया था एक संदेश : यहां बता दें कि इसी साल गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम मान ने पूरे पंजाब को खुशखबरी सुनाते बताया था कि मार्च में मेरे घर खुशियां आने वाली हैं। मेरी पत्नी गुरप्रीत सात महीने की प्रेग्नेंट हैं। साथ ही जोर देकर कहा था कि हमको भी नहीं पता कि गर्भ लड़का या लड़की है। बच्चा बस तंदुरुस्त होना चाहिए। लड़के-लड़कियों के चक्कर में न पड़ें और न जांच कराएं कि लड़का या लड़की है। पता नहीं कि किस रूप में नारायण मिल जाएं। 

s