केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने सोशल मीडिया पर सांझा की जानकारी, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 10 जजों को मिली प्रमोशन
BY utrun / March 11, 2024
प्रमोशन के साथ साथ हुए परमानेंट 
 
 
चंडीगढ़/यूटर्न/11 मार्च।
केंद्र सरकार की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 10 न्यायाधीशों को परमानेंट करते हुए प्रमोट किया गया है। देश के 13 जजों को प्रमोशन मिली है, इनमें 10 जज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, दो आंध्र-प्रदेश हाईकोर्ट और एक मध्य प्रदेश से हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पर इस बाबत जानकारी सांझा की है। उन्होंने बताया कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आदेशों पर अतिरिक्त न्यायाधीशों को हाईकोर्ट में स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने सभी 13 न्यायाधीशों के नाम घोषित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं।
 
बता दें कि इन सभी अतिरिक्त जजों को इससे पहले दो साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है। दो साल पूरे होने के बाद इन्हें न्यायाधीश या जिसे आम बोलचाल की भाषा में स्थायी न्यायाधीश कहा जाता है, के रूप में पदोन्नत किया जाता है। 
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पदोन्नत हुए जज 
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के लिए कुलदीप तिवारी, गुरबीर सिंह, दीपक गुप्ता, अमरजोत भट्टी, रितु टैगोर, मनीषा बतरा, हरप्रीत कौर जीवन, सुखविंदर गौर, संजीव बेरी और विक्रम अग्रवाल को चुना गया है।

s