पंजाब के मुख्य सचिव द्वारा पत्र लिखे जाने का बुआ असर, खनौरी बार्डर पर घायल किसान प्रीतपाल को रोहतक से पीजीआई चंडीगढ़ किया गया शिफ्ट, पंजाब सरकार ने प्रितपाल के ईलाज का खर्च उठाने का किया था ऐलान
BY utrun / February 24, 2024
किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा पुलिस ले गई थी उठाकर, 
पीजीआई रोहतक में भर्ती कराए जाने के बावजूद नहीं हो रहा था ईलाज
 
 
चंडीगढ़/यूटर्न/24 फरवरी।
 
किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बार्डर पर घायल किसान प्रीतपाल को रोहतक पी.जी.आई. से चंडीगढ़ पी.जी.आई. में दाखिल करवाया गया है। इससे पहले रोहतक के पी.जी.आई. अस्पताल में चल रहा था। वहीं इस बीच पंजाब सरकार ने हरियाणा सरकार को प्रीतपाल को पंजाब को सौंपने की मांग की थी।
 
पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल को चिट्ठी लिखकर प्रीतपाल को पंजाब को सौंपने की मांग की थी। इस दौरान पंजाब सरकार ने उसे वापिस बुलाकर उसका राज्य में ही मुफ्त इलाज करवाने की बात कही है। किसान प्रदर्शन दौरान हरियाणा पुलिस ने प्रीतपाल को हिरासत में लिया था और रोहतक के पी.जी.आई. में दाखिल करवाया गया था।
 
बता दें कि बीते दिन पंजाब हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने प्रीतपाल की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रीतपाल के परिवार के अनुरोध पर उसे चंडीगढ़ पी.जी.आई. शिफ्ट किया गया है। फिलहाल प्रीतपाल की सेहत सामान्य है। वह खतरे से बाहर है। वहीं ये बात भी सामने आ रही है कि रोहतक पी.जी.आई. में प्रीतपाल के इलाज में कोताही की जा रही थी जिसे हरियाणा सरकार द्वारा दबाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि घायल प्रीतपाल संगरूर के इलाका नवां गांव का रहने वाला है।

s