चंडीगढ़ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़े 3 ड्रग तस्कर, दो महीने की मेडिकल लीव पर भारत आया नाईजीरियन करता था ड्रग की सप्लाई, वीजा खत्म होने के बाद भी वापिस नहीं लौटे दोनों विदेशी ड्रग तस्कर आरोपियों से 105.5 ग्राम कोकीन और 19.77 ग्राम हेरोइन बरामद
BY utrun / February 22, 2024
चंडीगढ़/यूटर्न/22 फरवरी।
 
चंडीगढ़ पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने सेक्टर 38 के रहने वाले दीपक थापा की निशानदेही पर एक नाइजीरियन डेनिएल और ईस्ट अफ्रीका के रहने वाले चार्ली सगाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि यह लोग कोकीन व हेरोइन सप्लाई करते थे। आरोपियों से पुलिस ने 105.5 ग्राम कोकीन और 19.77 ग्राम हेरोइन बरामद की है। 
 
एसपी केतन बंसल ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह की अगवाई में गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने पहले आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया था। जिसे कोर्ट में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी दीपक ने अपने अन्य दो साथी जहां से वह हेरोइन और कोकीन लेकर आता था, उनके बारे में बताया। जिसके बाद इंस्पेक्टर सतविंदर की अगुआई में टीम दिल्ली पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
बुड़ैल जेल में हुई थी दीपक की नाइजीरियन से मुलाकात
 
आरोपी दीपक ने नया गांव में बिट्टू नाम के शख्स का मर्डर किया था। उस केस में बिट्टू के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद आरोपी बुडेल जेल में भी रहा और वहीं पर उसकी मुलाकात नाइजीरियन से हुई थी।
 
2 महीने की मेडिकल लीव पर भारत आया था नाइजीरियन
 
एसपी केतन बंसल ने बताया कि आरोपी चार्ली अपना नाम मुगाबा जॉन उर्फ नकाबे नाम पर इंडिया में आया था। लेकिन उसका वीजा जुलाई 2023 तक ही था और वीजा एक्सपायर होने के बाद आरोपी वापस नहीं गया। दूसरा आरोपी डेनियल मैडिकल लिव पर नाइजीरिया से 2 महीने के लिए 24 जनवरी 2024 को इंडिया में आया था लेकिन 24 मार्च 2023 को उसका भी वीजा एक्स-पायर हो गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।
 
एसपी केतन बंसल ने कहा कि आरोपी पुलिस रिमांड पर है और उनसे पूछताछ की जा रही है कि वह चंडीगढ़ में कहां-कहां पर और किसे हेरोइन व कोकीन की सप्लाई करते थे। चंडीगढ़ के अलावा वह कहां-कहां पर सप्लाई दे रहे थे। पुलिस चंड़ीगढ़ के क्लबो पर भी नजर बनाए हुए है कि कहीं इनमें तो इस नशे की सप्लाई की जा रही थी

s