कौन बनेगा बनवारी लाल पुरोहित का उत्तराधिकारी हेडिंग चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक कभी कैप्टन अमरिंदर सिंह तो कभी किरण बेदी के नाम की चर्चा सब हेडिंग भाजपा नेता ने किरण बेदी को BY utrun / February 04, 2024 ट्वीट कर दे दी बधाई, शाम को ट्वीट किया डिलीट संदीप माहना। चंडीगढ़/यूटर्न/4 फरवरी। चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के अपने निजी कारण से इस्तीफा देने के बाद कौन होगा पंजाब का राज्यपाल एवं चंडीगढ़ का प्रशासक। इस बात को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक चर्चा का बाजार गर्म है। केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात करने के अगले ही दिन बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। सूत्रों की माने तो चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से की गई धक्केशाही के चलते ही बनवारी लाल पुरोहित द्वारा इस्तीफा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कई मामलों में विफल रहने के बाद केंद्र सरकार द्वारा उनसे इस्तीफा लिया गया है ना की उन्होंने किसी निजी कारण से अपना इस्तीफा दिया है। मगर बनवारी लाल पुरोहित के बाद ऐसा कौन सा चेहरा है जो केंद्र के इशारों को समझकर लोकसभा चुनाव 2024 के पहले मान सरकार को उलझा कर रख सकता है। गलियारों मे किरण बेदी का नाम सबसे ऊपर दिल्ली दरबार से लेकर चंडीगढ की गलियों तक पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ-साथ दबंग एवं चर्चित IPS किरण बेदी के नाम की चर्चा जोरों शोरों पर चल रही है। दोनों ही ऐसे चेहरे हैं जो पंजाब की रग रग से वाकिफ है। हालांकि इन दोनों चेहरों में सबसे आगे जो नाम है वह किरण बेदी का ही है। किरण बेदी दबंग IPS रह चुकी है। इसके साथ-साथ दिल्ली और पुडुचेरी की राज्यपाल होने का भी उनका अनुभव है। डॉक्टर किरण बेदी भारतीय पुलिस सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, भूतपूर्व टेनिस खिलाड़ी एवं राजनेता हैं। वर्तमान में वह पुद्दुचेरी की उपराज्यपाल हैं। सन १९७२ में भारतीय पुलिस सेवा में सम्मिलित होने वाली वे प्रथम महिला अधिकारी हैं। ३५ वर्ष तक सेवा में रहने के बाद सन 2007 में उन्होने स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली। कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनको पंजाब की बारे में पूरी जानकारी है। ज्यादातर अफसर भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की कार्यशैली से वाकिफ है और केंद्र सरकार के इशारे को वह अच्छी तरीके से समझते भी हैं। राजनीति के माहिर खिलाड़ी भी हैं। हालांकि अभी यह सिर्फ कयास है हो सकता है। इनमें से भी कोई नाम सामने आए या कोई और तीसरा चेहरा भी सामने आ सकता है क्योंकि यह बीजेपी है यहां कुछ भी हो सकता है।

s