अब गांव-गांव में बिक रहा, सरकार कड़े कदम उठाए:गर्वनर परोहित

BY utrun / January 28, 2024
(चंडीगढ/यूटर्न/28 जनवरी): पंजाब में बढ़ रहे नशे के मुद्दे को लेकर गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने एक बार फिर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पंजाब में नशा बहुत बढ़ गया है। अब गांव-गांव में नशा बिक रहा है। तीन साल में नशा बहुत तेजी से बढ़ा है। नशा बढऩे की बात को वह खुद ऑब्जर्व कर रहे हैं। वह चंडीगढ़ में एक समागम को संबोधित कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने मंच से यह बात कही। इस मौके पर पंजाब व चंडीगढ़ के कई नेता मौजूद थे। वहीं, उन्होंने कहा कि इस बुराई को खत्म करने के लिए अब हर नागरिक को आगे आना होगा। सरकार को भी इसमें अहम जिंमेदारी निभानी होगी। तभी इस चीज से पीछा छुड़ाया जा सकता है।सफेदपोश भी हो रहे शामिल गवर्नर ने बताया कि नशा बढऩे से हर वर्ग के लोग चिंता में हैं। शिक्षक प्रिंसिपल भी उनके समक्ष यह मामला उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इजी मनी के चक्कर में कई बार सफेदपोश लोग भी इसमें शामिल हो जाते हैं। ऐसे में सरकार को भी कहता हूं कि ऐसे लोगों की पहचान कर कठोर सजा दी जाए। ताकि दोबारा इस बुराई को खत्म किया जा सके। ज्ञात रहे कि गवर्नर ने पंजाब में नशे का मुद्दा किसी सार्वजनिक मंच से आज पहली बार नहीं उठाया है। इससे पहले जब वह सीमावर्ती गांव में गए थे। उस समय भी उन्होंने इसको गंभीरता से उठाया था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने ग्रामीण चौकस कमेटियां गठित की थीं। साथ ही नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए कई कदम उठाए थे।

s