श्री मुक्तसर साहिब के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तामकोट में सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विद्यार्थियों के लिए निशुल्क ब्लड ग्रुप जांच कैंप लगाया गया। डॉ. एसपी सिंह ओबरॉय के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत सनी ओबरॉय क्लिनिकल लैब की टीम ने विद्यार्थियों की जांच की। आर्थिक परेशानी के कारण जांच से वंचित विद्यार्थियों को इस पहल से राहत मिली।
श्री मुक्तसर साहिब : सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से डॉ. एसपी सिंह ओबरॉय के नेतृत्व में मानवता की सेवा के तहत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के ब्लड ग्रुप की निशुल्क जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तामकोट में मुफ्त ब्लड ग्रुप जांच कैंप लगाया गया।
ट्रस्ट के जिला प्रधान अरविंदर पाल सिंह चहल बूड़ा गुज्जर ने बताया कि सरकारी निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों के ब्लड ग्रुप का रिकॉर्ड होना जरूरी है, लेकिन आर्थिक कारणों से कई विद्यार्थी जांच नहीं करवा पा रहे थे। मामला डॉ. ओबरॉय के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने सनी ओबरॉय क्लिनिकल लैब के माध्यम से विद्यार्थियों की निशुल्क जांच कराने का निर्णय लिया।
कैंप में सनी ओबरॉय क्लिनिकल लैब एवं डायग्नोस्टिक सेंटर, थांदेवाला रोड की टीम ने विद्यार्थियों के ब्लड ग्रुप की जांच की। स्कूल प्रमुख गोपाल सिंह, विद्यार्थियों के अभिभावकों और सरपंच विशाखा सिंह ने इस पहल के लिए डॉ. ओबरॉय का आभार जताया। इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारी, पंचायत सदस्य, शिक्षक और ग्रामीण भी मौजूद रहे।