लुधियाना/यूटर्न/13 अगस्त। पंजाब स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ़ चाइल्ड राइट्स की उप चेयरमैन लुधियाना की रुचि कौर बावा उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने समाज सेवा को केवल एक पहल नहीं, बल्कि अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं के लिए काम करने की इच्छा से शुरू हुई उनकी यह यात्रा आज एक बड़े सामाजिक दायित्व तक पहुंच चुकी है। इस जिम्मेदारी के बाद उनका काम बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर और व्यापक स्तर पर सामने आया। रुचि बावा आस अहसास की संस्थापक और अध्यक्ष हैं और पंजाब स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ़ चाइल्ड राइट्स की उप चेयरमैन तैनात है। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और कानूनी सहायता जैसे क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने का काम करती है। संस्था की शुरुआत खास तौर पर संघर्ष कर रही महिलाओं और जरूरतमंद बच्चों की मदद के उद्देश्य से हुई थी।
राजनीति के जरिए सकारात्मक काम का प्रयास होगा
राजनीति में आने के सवाल पर रुचि बावा ने कहा कि अगर उन्हें भविष्य में राजनीति में आने का अवसर मिलता है, तो वह राजनीति के माध्यम से भी अच्छा और सकारात्मक काम करने की कोशिश करेंगी। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति में आना नहीं, बल्कि लोगों के लिए काम करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना होगा।
----