यात्रा में चेयरमैन रजत मलिक समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रिचा पाहवा ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं समेत समाज के सभी वर्गों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
बरारा (अमरिंदर सिंह) : देशभक्ति के जज्बे के साथ मुलाना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।इस अवसर पर भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष रिचा पाहवा ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान प्रत्येक भारतीय के दिल में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है।
चेयरमैन रजत मलिक ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखने के लिए सभी नागरिकों को आपसी भाईचारे के साथ राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए। तिरंगा यात्रा जैसेआयोजन युवाओं और समाज के हर वर्ग में देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा देते हैं।यात्रा में पूर्व विधायक संतोष चौहान सरवाण, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य मोनिका कालड़ा, जिला महामंत्री गोल्डी सैनी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र टोबा, बराड़ा मंडल अध्यक्ष डिंपल राणा सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
रिचा पाहवा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।