ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트아이러브밤여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişjojobetcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomjojobet
Chandigarh: बंधन बैंक ने चंडीगढ़ में बढ़ाया नेटवर्क, सेक्टर-47डी शाखा से मिलेगी अत्याधुनिक बैंकिंग सुविधा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
New Delhi: साइकिल टेंडर बना उद्योग की लड़ाई का मैदान, कंपनियों ने लगाए प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप Panchkula: ‘मां का दूध शिशु के लिए अमृत’, पिंजौर में महिलाओं को स्तनपान के महत्व पर किया जागरूक Derabassi: डेराबस्सी में सीपीआई का शक्ति प्रदर्शन, जिरकपुर से लालड़ू तक निकलेगी जन जागरूकता यात्रा Chandigarh: एसी ब्लास्ट से दहला सेक्टर-26, इंस्टीट्यूट में धमाके के बाद तीन लोग गंभीर घायल Chandigarh: सेक्टर-7 हॉकी ग्राउंड होगा हाईटेक, सीमाओं पर बढ़ेगी सुरक्षा; चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा प्लान Chandigarh: बंधन बैंक ने चंडीगढ़ में बढ़ाया नेटवर्क, सेक्टर-47डी शाखा से मिलेगी अत्याधुनिक बैंकिंग सुविधा Zirakpur: ‘एक पौधा, एक जिम्मेदारी’ अभियान से जुड़ा एनएचआरएसीएफ, चंडीगढ़ को हरा-भरा बनाने का आह्वान Zirakpur: ग्रामीणों को मिला संपत्ति का अधिकार, बहादरगढ़ में विधायक रंधावा ने शुरू किए विकास कार्य Chandigarh: ‘संगठन सृजन अभियान’ से कांग्रेस की नई रणनीति, जमीनी कार्यकर्ताओं की राय से चुना जाएगा नेतृत्व Chandigarh: गौशाला बने पशु कल्याण का आदर्श केंद्र, आयुक्त अमित कुमार ने दिए सख्त निर्देश Mohali: साझेदारी के नाम पर ₹1000 करोड़ की जमीन पर कब्जे का आरोप, तीन कारोबारी फरार Chandigarh: चंडीगढ़ में ₹227 करोड़ के फैसलों पर सियासी संग्राम, AAP ने पारदर्शिता के मुद्दे पर खोला मोर्चा
Logo
Uturn Time
उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने लिया हिस्सा। बैंक ने बचत खाते, ऋण, एमएसएमई वित्त, बीमा, निवेश और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया। जसबीर सिंह बंटी ने नई शाखा को क्षेत्रवासियों के लिए आर्थिक सुविधाओं का मजबूत केंद्र बताया।
चंडीगढ़ : देश के अग्रणी निजी बैंकों में से एक बंधन बैंक ने सेक्टर-47डी, चंडीगढ़ में अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में पूर्व वरिष्ठ उप महापौर एवं वार्ड-24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर शाखा का विधिवत उद्घाटन किया तथा बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों और स्टाफ के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर वरुण पारीक (क्लस्टर हेड, चंडीगढ़-1), इशमीत लांबा (रीजनल हेड) और विकास शर्मा (ब्रांच हेड) सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे। अपने संबोधन में इशमीत लांबा ने बताया कि सेक्टर-47डी स्थित यह शाखा चंडीगढ़ में बंधन बैंक की सातवीं शाखा है। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक, सुरक्षित, पारदर्शी और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना तथा शहर में अपनी सेवाओं का लगातार विस्तार करना है। बंधन बैंक देश के अग्रणी निजी बैंकों में शामिल है, जो बचत एवं चालू खाते, गृह, वाहन और व्यक्तिगत ऋण, एमएसएमई वित्त, बीमा, निवेश तथा अत्याधुनिक डिजिटल बैंकिंग जैसी व्यापक वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है। बैंक वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्य अतिथि जसबीर सिंह बंटी ने बंधन बैंक परिवार को नई शाखा के शुभारंभ पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बैंक किसी भी देश की आर्थिक प्रगति के मजबूत आधार स्तंभ होते हैं। बैंक न केवल बचत की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, बल्कि उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, रोजगार के अवसर सृजित करने और स्थानीय व्यापार एवं उद्योग को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सेक्टर-47डी स्थित बंधन बैंक की यह नई शाखा क्षेत्रवासियों और व्यापारिक समुदाय को उत्कृष्ट, विश्वसनीय एवं ग्राहक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करते हुए चंडीगढ़ के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। समारोह के अंत में ब्रांच हेड विकास शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों ने बंधन बैंक की निरंतर प्रगति, उत्कृष्ट सेवाओं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।