ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트아이러브밤여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Lalru: 30 साल पुराने लालड़ू अस्पताल को मिली नई ताकत, 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं का हुआ ऐलान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panchkula: ज्वेलरी विवाद बना 71 वर्षीय महिला की मौत का कारण, घरेलू नौकरानी और परिवार के दो सदस्य गिरफ्तार Chandigarh: पेपरलेस प्रशासन की ओर हरियाणा का कदम, सरकारी फाइलों का निपटारा होगा सिर्फ ई-ऑफिस से Ludhiana: बास्केटबॉल में डीएवी स्कूल की बड़ी उपलब्धि, अंडर-14 और अंडर-17 टीमों ने लहराया परचम Ludhiana: उपलब्धियों का जश्न: बीसीएम आर्य इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभाओं को मिला सम्मान Ludhiana: ₹700 एमआरपी वाला घी ₹400 में बिक्री का मामला, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच Derabassi: गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, महमदपुर में स्थापित हुई काशी की पवित्र मिट्टी Zirakpur: मास्टर प्लान पर सख्ती: आर-4 रोड क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर नगर परिषद की कार्रवाई शुरू Zirakpur: सरकार के आश्वासन के बाद जीरकपुर सफाई कर्मियों का आंदोलन समाप्त, लोगों को मिली राहत Lalru: 30 साल पुराने लालड़ू अस्पताल को मिली नई ताकत, 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं का हुआ ऐलान Jagran: जगरांव में भंगू का चुनावी अभियान तेज, व्यापारियों को भरोसा- विकास और नशामुक्ति होगी प्राथमिकता पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया का पहला फेज पूरा, 20 लाख फॉर्म वापिस नहीं आए, 4.12 लाख वोटर लापता, 5.74 लाख की हो चुकी मौत लुधियाना- गर्लफ्रेंड के लिए पत्नी को पिलाया जहर:पेट में पल रहे बच्चे की मौत, पति बोला- मैं दूसरी लड़की से प्यार करता हूं
Logo
Uturn Time
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के प्रयासों से सीएचसी लालड़ू में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है। विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मेडिकल अधिकारियों के पद दो से बढ़ाकर चार किए जाएंगे और मेडिसिन व स्त्री रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। सरकार की योजना के तहत प्रदेश में 117 चौबीस घंटे संचालित स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
लालडू : डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लालड़ू में अब 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पंजाब विधानसभा के चल रहे सत्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा उठाए गए प्रश्न के जवाब में इसकी घोषणा की। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने विधानसभा में कहा कि सीएचसी लालड़ू में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं होने के बावजूद डॉक्टरों की कमी के कारण अस्पताल में दोपहर तीन बजे के बाद स्वास्थ्य सेवाएं बंद हो जाती थीं। इससे लालड़ू, हंडेसरा के 17 वार्डों, 50 से अधिक गांवों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आपातकालीन उपचार के लिए डेराबस्सी, अंबाला और चंडीगढ़ का रुख करना पड़ता था। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि सीएचसी लालड़ू में 24×7 स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। मरीजों को चौबीसों घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल अधिकारियों के स्वीकृत पद दो से बढ़ाकर चार किए जाएंगे। इसके अलावा मेडिसिन और स्त्री रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी जारी है, जिससे भविष्य में सीजेरियन प्रसव सहित अन्य विशेषज्ञ सेवाएं भी अस्पताल में उपलब्ध हो सकेंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक 24 घंटे संचालित स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। इस योजना के तहत प्रदेश में 117 ऐसे केंद्र स्थापित किए जाने हैं, जिनमें से 10 पहले ही शुरू हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए अगले दो सप्ताह में 700 से अधिक नर्सों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। साथ ही पंजाब के 23 में से 20 जिलों में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) भी स्थापित की जा चुकी हैं। विधानसभा में घोषणा के बाद विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का आभार जताते हुए कहा कि करीब 30 वर्ष पुराने सीएचसी लालड़ू में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होना क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।