लुधियाना/यूटर्न/4 अगस्त। न्यू शिमलापुरी के गोबिंद नगर इलाके में एक पति ने अपनी प्रेमिका के पीछे लगकर गर्भवती पत्नी को जहरीला पदार्थ दे दिया। जिस कारण पत्नी की सेहत खराब हो गई। जिससे उसका गर्भपात हो गया। महिला ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने गोबिंद नगर की हरलीन कौर की शिकायत पर सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता हरलीन कौर ने बताया कि मेरी शादी साल 2024 में सुखविंदर सिंह से हुई थी। एक साल तक सब कुछ ठीक रहा। जिसके बाद आरोपी छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगा। बाद में पता चला कि उसका सोफिया नामक महिला के साथ अफेयर चल रहा है। शिकायतकर्ता ने उसका विरोध किया। जिस कारण आरोपी ने झगड़ा करना शुरु कर दिया। इस दौरान शिकायतकर्ता को पता चला कि वे गर्भवती है। उसने इस संबंधी आरोपी को बताया, तो उसने जल्द इसका हल करने की धमकी दी। इस दौरान शिकायतकर्ता बीमार हो गई। जिसके बाद आरोपी उसे जूस लाकर पिलाने लगा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी द्वारा जूस में जहरीला पदार्थ डालकर दे दिया गया। जिस कारण उसका गर्भपात हो गया और खून निकलने लगा। वे पूरी रात आरोपी को फोन करती रही, लेकिन वह नहीं आया। जिस कारण वे तड़पती रही। फिर सुबह खुद अस्पताल पहुंची।
---