ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker링크모음뉴토끼토토사이트아이러브밤여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomcasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibomgrandpashabet 8247matbet güncel girişmatbet girişmatbetmatbetjojobet 8227holiganbet 7667matbet girişmatbetmatbetcasibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibom
Kalayat: शिक्षक मनदीप सिंह की बड़ी उपलब्धि, OTA प्रशिक्षण के बाद संभाली एसोसिएट NCC ऑफिसर की जिम्मेदारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panchkula: ज्वेलरी विवाद बना 71 वर्षीय महिला की मौत का कारण, घरेलू नौकरानी और परिवार के दो सदस्य गिरफ्तार Chandigarh: पेपरलेस प्रशासन की ओर हरियाणा का कदम, सरकारी फाइलों का निपटारा होगा सिर्फ ई-ऑफिस से Ludhiana: बास्केटबॉल में डीएवी स्कूल की बड़ी उपलब्धि, अंडर-14 और अंडर-17 टीमों ने लहराया परचम Ludhiana: उपलब्धियों का जश्न: बीसीएम आर्य इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभाओं को मिला सम्मान Ludhiana: ₹700 एमआरपी वाला घी ₹400 में बिक्री का मामला, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच Derabassi: गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, महमदपुर में स्थापित हुई काशी की पवित्र मिट्टी Zirakpur: मास्टर प्लान पर सख्ती: आर-4 रोड क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर नगर परिषद की कार्रवाई शुरू Zirakpur: सरकार के आश्वासन के बाद जीरकपुर सफाई कर्मियों का आंदोलन समाप्त, लोगों को मिली राहत Lalru: 30 साल पुराने लालड़ू अस्पताल को मिली नई ताकत, 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं का हुआ ऐलान Jagran: जगरांव में भंगू का चुनावी अभियान तेज, व्यापारियों को भरोसा- विकास और नशामुक्ति होगी प्राथमिकता पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया का पहला फेज पूरा, 20 लाख फॉर्म वापिस नहीं आए, 4.12 लाख वोटर लापता, 5.74 लाख की हो चुकी मौत लुधियाना- गर्लफ्रेंड के लिए पत्नी को पिलाया जहर:पेट में पल रहे बच्चे की मौत, पति बोला- मैं दूसरी लड़की से प्यार करता हूं
Logo
Uturn Time
शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल, कलायत में आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंधन ने मनदीप सिंह को बधाई दी। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, सैन्य ड्रिल, फिजिकल फिटनेस और लीडरशिप के अनुभव साझा किए तथा विद्यार्थियों को अनुशासन और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का संकल्प दोहराया।
कलायत (रवि जैस्ट) : शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल, कलायत के शिक्षक मनदीप सिंह ने महाराष्ट्र स्थित प्रतिष्ठित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), कांपटी से दो महीने का कठिन सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत वे विद्यालय में बतौर एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर नियुक्त हुए हैं। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण में एक विशेष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय चेयरमैन श्री कुलदीप बिढान एवं प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र बिढान ने मनदीप सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन कुलदीप बिढान ने कहा मनदीप सिंह द्वारा ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर बनना पूरे संस्थान के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह उपलब्धि विद्यालय के विद्यार्थियों में अनुशासन, देशभक्ति और सैन्य सेवा के प्रति रुझान को और मजबूत करेगी। प्रधानाचार्य जितेंद्र बिढान ने मनदीप सिंह को बधाई देते हुए कहा कि ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी से कठोर प्रशिक्षण पूर्ण करना समर्पण और निष्ठा का प्रतीक है। उनके अनुभव से विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ सदस्यों असिस्टेंट ललित शर्मा, मोनिका नैन व अन्य स्टाफ सदस्यों ने नव-नियुक्त एएनओ मनदीप सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवनियुक्त एएनओ मनदीप सिंह ने ओटीए कांपटी में बिताए दो महीनों के अपने अनुभवों और विचारों को साझा करते हुए एकेडमी की कठोर दिनचर्या और प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सुबह की शुरुआत से लेकर देर रात तक चलने वाले इस कठोर सैन्य प्रशिक्षण में हमें वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, सैन्य ड्रिल, फिजिकल फिटनेस, डिजास्टर मैनेजमेंट और लीडरशिप जैसे विभिन्न विषयों का गहन अभ्यास कराया गया। मनदीप सिंह ने प्रबंधन कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे और विद्यार्थियों को देशसेवा एवं चरित्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।