ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomjojobetjojobetbetnano girişjojobet girişjojobetmatbetmatbetjojobet resmi girişjojobet resmi girişjojobet güncel girişjojobet güncel girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
Zirakpur: बलटाना में AAP का शक्ति प्रदर्शन, विधायक रंधावा बोले- विकास और जनकल्याण के एजेंडे पर आगे बढ़ रही पंजाब सरकार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Zirakpur: विधायक रंधावा के निर्देश पर एक्शन, पीर मुछल्ला की आस्था सिटी रोड के कायाकल्प का काम शुरू Ludhiana: आम दिनों में सख्ती, एग्जीबिशन में ढील? भाईवाला चौक जाम के बीच टोइंग व्यवस्था पर उठे सवाल Zirakpur: आकर्षक ऑफर नहीं, दस्तावेजों की पड़ताल जरूरी: जीरकपुर प्रॉपर्टी मार्केट में खरीदारों के लिए बड़ा सबक Zirakpur: बलटाना में AAP का शक्ति प्रदर्शन, विधायक रंधावा बोले- विकास और जनकल्याण के एजेंडे पर आगे बढ़ रही पंजाब सरकार Chandigarh: होनहार वैज्ञानिक बनने का सपना अधूरा छोड़ गई ज्योति, मौत पर उठे सवाल; पीयू कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में Chandigarh: पार्क होंगे स्मार्ट, खेल सुविधाएं होंगी बेहतर: चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए खोला विकास का पिटारा हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: मेयर इंद्रजीत कौर से फाइनेंस संबंधी लिए फैसलों पर मांगा एफिडेविट Chandigarh: नायब सैनी का दावा- हरियाणा में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से 2 लाख युवाओं को मिला रोजगार Ludhiana: औद्योगिक विकास को गति देने के लिए फीको ने गिनाईं चुनौतियां, डीआईसी से स्थायी समाधान की मांग कांग्रेसी नेताओं को जोड़कर नहीं रख सके राजा वडिंग, खुलकर गुट्‌टबाजी हुई शुरु अब निगम शहर में रेहड़ी-फड़ी वालों से प्रति महीना इकट्‌ठा करेगा 40 लाख, खजाना भरने का प्रयास वारिस पंजाब दे का विरोध प्रदर्शन: अमृतपाल जेल में, चंडीगढ़ बैरिकेड्स में
Logo
Uturn Time
जीरकपुर के बलटाना इलाके में आयोजित जनसभाओं में विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बीते वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और जनहित योजनाओं में कई अहम कदम उठाए हैं। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदों, वार्ड प्रभारियों और पार्टी पदाधिकारियों ने भी भाग लिया तथा संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।
जीरकपुर :आम आदमी पार्टी ने जीरकपुर के बलटाना क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को वार्ड नंबर-2, 3 और 4 में जनसभाओं का आयोजन किया। कार्यक्रम 'पंजाब का एक ही नारा–भगवंत मान दोबारा' अभियान के तहत आयोजित किए गए, जिनमें हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। विधायक रंधावा ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में कई कार्य किए हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने स्थानीय निकायों और पंचायतों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पार्षदों और वार्ड प्रभारियों की जिम्मेदारी है कि वे विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें तथा क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वच्छता, हरियाली, नशामुक्त समाज और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है तथा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर नगर परिषद जीरकपुर के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह विरक, वार्ड नंबर-2 की पार्षद कलावती देवी, वार्ड नंबर-3 के वार्ड प्रभारी नदीम सलमानी, वार्ड नंबर-4 के वार्ड प्रभारी अर्शप्रीत सिंह, पार्टी पदाधिकारी, पार्षद तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।