ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomjojobetjojobetbetnano girişjojobet girişjojobetmatbetmatbetjojobet resmi girişjojobet resmi girişjojobet güncel girişjojobet güncel girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
Chandigarh: नायब सैनी का दावा- हरियाणा में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से 2 लाख युवाओं को मिला रोजगार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Zirakpur: विधायक रंधावा के निर्देश पर एक्शन, पीर मुछल्ला की आस्था सिटी रोड के कायाकल्प का काम शुरू Ludhiana: आम दिनों में सख्ती, एग्जीबिशन में ढील? भाईवाला चौक जाम के बीच टोइंग व्यवस्था पर उठे सवाल Zirakpur: आकर्षक ऑफर नहीं, दस्तावेजों की पड़ताल जरूरी: जीरकपुर प्रॉपर्टी मार्केट में खरीदारों के लिए बड़ा सबक Zirakpur: बलटाना में AAP का शक्ति प्रदर्शन, विधायक रंधावा बोले- विकास और जनकल्याण के एजेंडे पर आगे बढ़ रही पंजाब सरकार Chandigarh: होनहार वैज्ञानिक बनने का सपना अधूरा छोड़ गई ज्योति, मौत पर उठे सवाल; पीयू कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में Chandigarh: पार्क होंगे स्मार्ट, खेल सुविधाएं होंगी बेहतर: चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए खोला विकास का पिटारा हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: मेयर इंद्रजीत कौर से फाइनेंस संबंधी लिए फैसलों पर मांगा एफिडेविट Chandigarh: नायब सैनी का दावा- हरियाणा में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से 2 लाख युवाओं को मिला रोजगार Ludhiana: औद्योगिक विकास को गति देने के लिए फीको ने गिनाईं चुनौतियां, डीआईसी से स्थायी समाधान की मांग कांग्रेसी नेताओं को जोड़कर नहीं रख सके राजा वडिंग, खुलकर गुट्‌टबाजी हुई शुरु अब निगम शहर में रेहड़ी-फड़ी वालों से प्रति महीना इकट्‌ठा करेगा 40 लाख, खजाना भरने का प्रयास वारिस पंजाब दे का विरोध प्रदर्शन: अमृतपाल जेल में, चंडीगढ़ बैरिकेड्स में
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नौकरियों में पारदर्शिता को प्राथमिकता दी है और पेपर लीक व परीक्षा गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। ग्रुप-डी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी सेवक जनता की सुविधा और सुशासन की मजबूत कड़ी हैं।
चंडीगढ़ : हरियाणा में सरकारी नौकरियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा दावा किया है। पंचकूला में ग्रुप-डी के 3,586 नव-चयनित कर्मचारियों के परिचयात्मक कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि प्रदेश में भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है और अब युवाओं को बिना ‘पर्ची-खर्ची’ के उनकी मेहनत, योग्यता और प्रतिभा के आधार पर नौकरी मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में 42,500 युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। वहीं, सरकार के करीब साढ़े 11 साल के कार्यकाल में लगभग 2 लाख युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार दिया गया है। कार्यक्रम में उन्होंने 6 नव-चयनित कर्मचारियों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र भी सौंपे। नायब सैनी ने नए कर्मचारियों से कहा कि वे सिर्फ सरकारी कर्मचारी नहीं, बल्कि ‘गुड गवर्नेंस की डिलीवरी टीम’ हैं। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याएं धैर्य से सुनें और उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकारी नियम जनता की मदद के लिए हैं, उन्हें परेशान करने के लिए नहीं। सीएम ने भर्ती और परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने युवाओं के विदेश रोजगार का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से हरियाणा के युवाओं को दुबई, इजराइल सहित अन्य देशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही अवैध एजेंटों और ‘डंकी रूट’ से बचाने के लिए कानून बनाने की बात भी कही। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा की भावना से काम करने का आह्वान किया।