ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomjojobetjojobetbetnano girişjojobet girişjojobetmatbetmatbetjojobet resmi girişjojobet resmi girişjojobet güncel girişjojobet güncel girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
Zirakpur: ‘बाघ बचाइए, देश का गौरव बचाइए’, छतबीड़ पार्क में जागरूकता कार्यक्रमों के साथ मनाया टाइगर डे - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Zirakpur: विधायक रंधावा के निर्देश पर एक्शन, पीर मुछल्ला की आस्था सिटी रोड के कायाकल्प का काम शुरू Ludhiana: आम दिनों में सख्ती, एग्जीबिशन में ढील? भाईवाला चौक जाम के बीच टोइंग व्यवस्था पर उठे सवाल Zirakpur: आकर्षक ऑफर नहीं, दस्तावेजों की पड़ताल जरूरी: जीरकपुर प्रॉपर्टी मार्केट में खरीदारों के लिए बड़ा सबक Zirakpur: बलटाना में AAP का शक्ति प्रदर्शन, विधायक रंधावा बोले- विकास और जनकल्याण के एजेंडे पर आगे बढ़ रही पंजाब सरकार Chandigarh: होनहार वैज्ञानिक बनने का सपना अधूरा छोड़ गई ज्योति, मौत पर उठे सवाल; पीयू कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में Chandigarh: पार्क होंगे स्मार्ट, खेल सुविधाएं होंगी बेहतर: चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए खोला विकास का पिटारा हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: मेयर इंद्रजीत कौर से फाइनेंस संबंधी लिए फैसलों पर मांगा एफिडेविट Chandigarh: नायब सैनी का दावा- हरियाणा में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से 2 लाख युवाओं को मिला रोजगार Ludhiana: औद्योगिक विकास को गति देने के लिए फीको ने गिनाईं चुनौतियां, डीआईसी से स्थायी समाधान की मांग कांग्रेसी नेताओं को जोड़कर नहीं रख सके राजा वडिंग, खुलकर गुट्‌टबाजी हुई शुरु अब निगम शहर में रेहड़ी-फड़ी वालों से प्रति महीना इकट्‌ठा करेगा 40 लाख, खजाना भरने का प्रयास वारिस पंजाब दे का विरोध प्रदर्शन: अमृतपाल जेल में, चंडीगढ़ बैरिकेड्स में
Logo
Uturn Time
एमसी जूलॉजिकल पार्क में आयोजित कार्यक्रमों में विशेषज्ञों ने बाघों की स्थिति, मानव-वन्यजीव संघर्ष और संरक्षण प्रयासों पर चर्चा की। वन अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस का उद्देश्य बाघों और उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने संरक्षण का संकल्प लिया।
जीरकपुर: एम.सी. जूलॉजिकल पार्क, छतबीड़ में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बाघ संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर जारी करने, संवाद सत्र और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाघों के संरक्षण और वन्यजीवों के महत्व के प्रति लोगों, विशेषकर विद्यार्थियों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान पंजाब के राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने टाइगर कॉम्प्लेक्स में बाघ संरक्षण पर आधारित पोस्टर जारी किया। इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सतिंदर कुमार सागर (आईएफएस), फील्ड डायरेक्टर नलिन यादव (आईएफएस) सहित चिड़ियाघर का स्टाफ मौजूद रहा। हरप्रीत संधू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु होने के साथ स्वस्थ वन पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण संकेतक है। उन्होंने कहा कि बाघों का संरक्षण, जंगलों, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन की रक्षा से सीधे जुड़ा हुआ है। इस दौरान "Their Roar Keeps the Forest Alive" विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें चिड़ियाघर के आगंतुकों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और अन्य आमंत्रित लोगों ने भाग लिया। एक अन्य सत्र में जनसंपर्क एवं वन्यजीव शिक्षा अधिकारी हरपाल सिंह, सरकारी हाई स्कूल छत की प्रिंसिपल मालती सचदेवा, समन्वयक शिक्षिका सुषमा तथा वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने बाघों की वर्तमान स्थिति, उनके प्राकृतिक आवास, शिकार, मानव-वन्यजीव संघर्ष और संरक्षण प्रयासों पर विस्तार से जानकारी दी। मुख्य वन संरक्षक सतिंदर कुमार सागर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की शुरुआत वर्ष 2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर समिट में हुई थी, जहां बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए वैश्विक स्तर पर संकल्प लिया गया था। वहीं फील्ड डायरेक्टर नलिन यादव ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य बाघों और उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने संदेश दिया कि "बाघ सुंदरता, बहादुरी, शक्ति और राष्ट्र की पहचान का प्रतीक है। बाघ बचाइए, देश का गौरव बचाइए।" कार्यक्रम के अंत में चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने "TIGERS" शब्द के प्रत्येक अक्षर के माध्यम से बाघ संरक्षण का प्रेरक संदेश भी साझा किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और आगंतुकों ने भाग लेकर वन्यजीव संरक्षण का संकल्प लिया।