주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰정복걸주소모음kralbet
New Delhi: दिल्ली को 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: सिर्फ भाजपा ही पंजाब को दे सकती है तीव्र विकास, बेहतर अवसर और सुशासन : पीएम मोदी New Delhi: जंतर-मंतर पहुंचे कांग्रेस नेता, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन मार्शल आर्ट क्लास से चार साल का बच्चा किडनैप, कार सवार युवकों ने सरेआम की वारदात, ट्रांसपोर्टर पिता पर लगे आरोप मांवां-धीयां सत्कार योजना में लुधियाना सबसे आगे, 7.4 लाख महिलाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन पंजाब सरकार ने 15 अधिकारियों को दी तरक्की, एसपी पद पर पदोन्नत किया सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वां दिन: सेहत बिगड़ी, जंतर-मंतर पर समर्थन बढ़ा सोनिया गांधी का कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन का ऐलान, बोलीं - 42 साल पहले इंदिरा गांधी और सोनम वांगचुक के पिता मुलाकात को किया याद जालंधर में पटरी पर ट्रेन, जुबान पर आप, पीएम मोदी की परियोजनाएँ और चुनावी तीर साथ-साथ चले सांसद हरभजन भज्जी को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सिक्योरिटी बहाल करने की याचिका खारिज पूर्व विधायक बैंस और कड़वल में चल रहा विवाद खत्म, प्रैस कांफ्रेस से पहले हुआ समझौता New Delhi: दिल्ली को 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ New Delhi: हरजीत सिंह ग्रेवाल बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शकूरपुर से किया शुभारंभ, 80 तरह की मुफ्त जांच और ओपीडी सेवाएं उपलब्ध
नई दिल्ली (Naren Danu) : दिल्ली सरकार ने राजधानी में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर जनता को समर्पित किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शकूरपुर से इन स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन किया और कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक उसके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में अब 415 से अधिक आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं। सरकार का लक्ष्य जल्द ही इनकी संख्या बढ़ाकर 1,100 से अधिक करने का है, ताकि राजधानी के सभी क्षेत्रों में लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य केंद्रों पर सामान्य ओपीडी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, आवश्यक दवाइयों के साथ 80 प्रकार की जांच निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम में विधायक तिलक राम गुप्ता, नगर निगम पार्षद किशन लाल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय खटाना सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।