주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰정복걸주소모음kralbet
Dehradun: देहरादून पहुंचे राहुल गांधी, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: सिर्फ भाजपा ही पंजाब को दे सकती है तीव्र विकास, बेहतर अवसर और सुशासन : पीएम मोदी New Delhi: जंतर-मंतर पहुंचे कांग्रेस नेता, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन मार्शल आर्ट क्लास से चार साल का बच्चा किडनैप, कार सवार युवकों ने सरेआम की वारदात, ट्रांसपोर्टर पिता पर लगे आरोप मांवां-धीयां सत्कार योजना में लुधियाना सबसे आगे, 7.4 लाख महिलाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन पंजाब सरकार ने 15 अधिकारियों को दी तरक्की, एसपी पद पर पदोन्नत किया सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वां दिन: सेहत बिगड़ी, जंतर-मंतर पर समर्थन बढ़ा सोनिया गांधी का कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन का ऐलान, बोलीं - 42 साल पहले इंदिरा गांधी और सोनम वांगचुक के पिता मुलाकात को किया याद जालंधर में पटरी पर ट्रेन, जुबान पर आप, पीएम मोदी की परियोजनाएँ और चुनावी तीर साथ-साथ चले सांसद हरभजन भज्जी को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सिक्योरिटी बहाल करने की याचिका खारिज पूर्व विधायक बैंस और कड़वल में चल रहा विवाद खत्म, प्रैस कांफ्रेस से पहले हुआ समझौता New Delhi: दिल्ली को 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ New Delhi: हरजीत सिंह ग्रेवाल बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष
Logo
Uturn Time
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
देहरादून (Naren Danu) : उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। राहुल गांधी के आगमन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और विधायकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से देहरादून शहर के लिए रवाना हुए। दौरे के दौरान राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वह बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों से रूबरू होंगे। इस कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। राहुल गांधी के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष इंतजाम किए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। कांग्रेस नेताओं के अनुसार राहुल गांधी का यह दौरा युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करने और प्रदेश के मौजूदा मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।