주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰정복걸주소모음kralbet
Thanesar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र को दी 617 करोड़ रुपए की 2 परियोजनाओं की बड़ी सौगात : नवीन जिंदल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: सिर्फ भाजपा ही पंजाब को दे सकती है तीव्र विकास, बेहतर अवसर और सुशासन : पीएम मोदी New Delhi: जंतर-मंतर पहुंचे कांग्रेस नेता, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन मार्शल आर्ट क्लास से चार साल का बच्चा किडनैप, कार सवार युवकों ने सरेआम की वारदात, ट्रांसपोर्टर पिता पर लगे आरोप मांवां-धीयां सत्कार योजना में लुधियाना सबसे आगे, 7.4 लाख महिलाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन पंजाब सरकार ने 15 अधिकारियों को दी तरक्की, एसपी पद पर पदोन्नत किया सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वां दिन: सेहत बिगड़ी, जंतर-मंतर पर समर्थन बढ़ा सोनिया गांधी का कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन का ऐलान, बोलीं - 42 साल पहले इंदिरा गांधी और सोनम वांगचुक के पिता मुलाकात को किया याद जालंधर में पटरी पर ट्रेन, जुबान पर आप, पीएम मोदी की परियोजनाएँ और चुनावी तीर साथ-साथ चले सांसद हरभजन भज्जी को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सिक्योरिटी बहाल करने की याचिका खारिज पूर्व विधायक बैंस और कड़वल में चल रहा विवाद खत्म, प्रैस कांफ्रेस से पहले हुआ समझौता New Delhi: दिल्ली को 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ New Delhi: हरजीत सिंह ग्रेवाल बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष
Logo
Uturn Time
हाइड्रोजन ट्रेन विकसित भारत 2047, आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण अनुकूल भविष्य की तरफ भारत ने लगाई एक निर्णायक छलांग : सुमन सैनी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से कुरुक्षेत्र रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का किया लोकार्पण और सिख संग्रहालय का किया शिलान्यास।
ऐतिहासिक एवं यादगार लम्हों को देखने और कैमरों में कैद करने के लिए पहुंचे हजारों नागरिक, बीन बांसुरी और नगाड़े की धुनों पर इलेक्ट्रिक बसों में पहुंचे मेहमानों का किया जोरदार स्वागत।
सांसद नवीन जिंदल, उपाध्यक्षा सुमन सैनी व पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को दी घर की चाबी।
थानेसर (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र को लगभग 617 करोड़ रुपए की 2 बड़ी परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है। इन परियोजनाओं में लगभग 447 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कुरुक्षेत्र रेलवे एलिवेटेड ट्रैक और लगभग 170 करोड़ रुपए की लागत से गांव उमरी में सेक्टर 33 में बनने वाले प्रदेश के पहले सिख संग्रहालय का शिलान्यास शामिल है, हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा प्रदेश को 14 हजार 721 करोड़ की 9 परियोजनाओं की बहुत बड़ी सौगात दी है। अहम पहलू यह है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जहां जींद से ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा की जनता को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात देने और कुरुक्षेत्र की 2 बड़ी परियोजनाओं के साथ साथ 9 प्रोजेक्ट समर्पित करने पर आभार व्यक्त किया। वहीं कुरुक्षेत्र की धरा पर सांसद नवीन जिंदल, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी, हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा इन ऐतिहासिक एवं यादगार क्षणों के साक्षी बने। जिला प्रशासन, एचआरआईडीसी और हरियाणा पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में 2 बड़ी परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग ई-रिक्शा, सीएनजी वाहनों, साइकिल और पैदल पहुंचे। इतना ही नहीं सांसद नवीन जिंदल, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित सभी मेहमान कार्यक्रम स्थल पर इलेक्ट्रिक बस के माध्यम से पहुंचे। यहां पर बीन बांसुरी और ढोल नगाड़ों की स्वर ध्वनियों के साथ मेहमानों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद नवीन जिंदल, उपाध्यक्षा सुमन सैनी और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों बलविन्द्र कौर निवासी खानपुर जाटान और बाला देवी निवासी ध्यांगला को घर की चाबी सौंपी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुरुक्षेत्र को दी 617 करोड़ रुपए की 2 परियोजनाओं की बड़ी सौगात:नवीन जिंदल सांसद नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र को 2 बड़ी परियोजनाओं की सौगात देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से हरियाणा को लगभग 15 हजार करोड़ रुपए की 9 बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी है। इन परियोजनाओं में कुरुक्षेत्र को एलिवेटेड ट्रैक की सौगात मिली है। इस ट्रैक के बनने से शहर को 5 फाटको से निजात मिली है। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैशनव के कुरुक्षेत्र वासी सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा होने से पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा का ड्रीम प्रोजेक्ट और उन सब का सपना भी पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा कुरुक्षेत्र बड़ी उत्सुकता के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की सौगात देने का इंतजार कर रहे थे। आज सालों के बाद लोगों की मांग पूरी हो गई है। इस मांग के पूरा होने से कुरुक्षेत्र के लाखों नागरिक उत्साहित और प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी देकर पर्यावरण के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ने का काम किया है। इतना ही नहीं यह ट्रेन दुनिया की सबसे ताकतवर ट्रेन है और यह दुनिया की पहली ऐसी ट्रेन है जिसमें 10 कोच है। इससे युवाओं को भी रोजगार अवसर प्राप्त होंगे। हाइड्रोजन ट्रेन विकसित भारत 2047, आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण अनुकूल भविष्य की तरफ भारत ने लगाई एक निर्णायक छलांग : सुमन सैनी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन एक नई ट्रेन का आगाज ही नहीं है बल्कि विकसित भारत 2047, आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण अनुकूल भविष्य की दिशा में भारत की एक निर्णायक छलांग है। जब पूरी दुनिया स्वच्छ ऊर्जा के समाधान खोज रही है तब भारत समाधान प्रस्तुत कर रहा है। यह हाइड्रोजन ट्रेन इस बात का प्रमाण है कि भारत अब केवल तकनीक का उपभोक्ता नहीं है, बल्कि तकनीक का निर्माता और विश्व को दिशा देने वाला राष्ट्र बन चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हरियाणा प्रदेश को लगभग 15 हजार करोड़ रुपए की 9 बड़ी परियोजनाओं की सौगात देने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को सिख संग्रहालय और कुरुक्षेत्र रेलवे एलिवेटेड ट्रैक की 2 महत्वपूर्ण सौगात देकर एक नई मिसाल कायम की है। यह सिख संग्रहालय हमारी समृद्ध विरासत को नई पहचान देगा तथा एलिवेटेड रेल ट्रैक यात्रियों को बेहतर सुविधा और आवागमन सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर निर्णय लिए है। आज भारत अंतरिक्ष से लेकर सेमीकंडक्टर, डिजिटल प्रौद्योगिकी से लेकर हरित ऊर्जा और आधुनिक रेलवे तक प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर नवाचार के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, यही नए भारत की पहचान है। प्रधानमंत्री का इस प्रदेश से रिश्ता केवल दायित्व का नहीं बल्कि आत्मीयता का है। पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा में 18वां दौरा है। इस दौरान हरियाणा को 71 हजार करोड़ रुपए से अधिक विकास योजनाओं की सौगात दे चुके है। इसके साथ ही प्रदेश को 12 सालों में 7 लाख करोड़ से अधिक की सहायता विकास को आगे बढ़ाने के लिए मिली है। उपाध्यक्षा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश भी हरियाणा के संकल्प को तेजी से आगे बढा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों के कल्याण, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण और हरित विकास के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य किए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नागरिकों के सपनों को किया साकार : सुभाष सुधा। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल का कुरुक्षेत्र के लाखों नागरिकों की तरफ से रेलवे एलिवेटेड ट्रैक और सिख संग्रहालय की सौगात देने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुरुक्षेत्र के विकास के एक नए अध्याय को शुरू किया है। इस पावन धरा पर सिख इतिहास और दसों गुरुओं की बाणी को आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाने के लिए सिख संग्रहालय जैसी एक अनोखी सौगात दी है। यह सिख संग्रहालय प्रदेश का ही नहीं देश का पहला ऐसा सिख संग्रहालय होगा जो आधुनिक तकनीकी के माध्यम से तैयार किया जाएगा। इस पावन धरा कुरुक्षेत्र पर सिख गुरुओं के पावन चरण पड़े, यह सिख संग्रहालय निश्चित ही देश, दुनिया के लिए एक अनोखी सौगात साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का लोकार्पण करके उनके तथा कुरुक्षेत्र के लाखों नागरिकों के ड्रीम प्रोजैक्ट को पूरा करने का काम किया है। इस परियोजना से अब कुरुक्षेत्र शहर के 5 फाटकों से लोगों को निजात मिली है और पुराना व नया शहर अब एक हो गया है। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी तथा पर्यावरण को भी फायदा होगा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सिख संगत को सिख संग्रहालय की सौगात देकर एक अनोखा कार्य किया है। इस सिख संग्रहालय पर लगभग सरकार की तरफ से 170 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और यह 5 एकड़ में बनाया जाएगा। इस संग्रहालय के बनने से देश की भावी पीढ़ी का सिख गुरुओं के इतिहास, उनकी वाणी और आदर्शों को आत्मसात करने का एक अनोखा अवसर मिलेगा। ओएसडी डा. प्रभलीन सिंह ने कुरुक्षेत्र को 2 बड़ी परियोजनाओं की सौगात देने पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिख संग्रहालय के बनने से विद्यार्थियों को शोध करने का एक अवसर मिलेेगा। एचआरआईडीसी के एमडी सुखविन्द्र सिंह ने मेहमानों का स्वागत करते हुए एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के प्रोजैक्ट पर विस्तृत प्रकाश डाला। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सांसद नवीन जिंदल, उपाध्यक्षा सुमन सैनी,एसडीएम अमन कुमार ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा और डा. प्रभलीन सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर चेयरमैन सुभाष कलसाना, मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, चेयरमैन गुरनाम सैनी, चेयरमैन रविन्द्र सांगवान, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा, जिला परिषद की अध्यक्षा कंवलजीत कौर, पूर्व चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, नप चेयरमैन माफी ढांडा, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना, चेयरमैन डा. गणेश दत्त, कुलसचिव डा. विरेन्द्र सिंह, महंत महेश मुनि महाराज, एचएसजीपीसी सदस्य हरमनप्रीत सिंह, बीबी करतार कौर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, सुशील राणा, हरमेश सैनी, गुरनाम मंगौली, मनदीप सिंह विर्क, डा. अवनीत वडैच आदि गणमान्य लोग और भाजपा नेता उपस्थित थे।