주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계배팅의민족토토사이트누누티비
Kurukshetra: श्री अग्रसेन यूथ एसोसिएशन (साया) के पदाधिकारियों की हुई नियुक्तियां  - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Jalandhar: पीएम मोदी 17 जुलाई को जालंधर कैंट स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, 75 मिनट के दौरे में देंगे कई सौगातें Ludhiana: सेंसस ड्यूटी से गैरहाजिर 256 शिक्षकों पर प्रशासन सख्त, व्यक्तिगत सुनवाई के लिए किया तलब Ajmer: अजमेर में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार, होटल से हिरासत में लिया New Delhi: IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आज से लाइव, टिकट बुकिंग होगी पहले से आसान New Delhi: 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, 26,770 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात Panchkula: 'एक पेड़–एक जीवन' अभियान के अंतर्गत बीटीसी, आईटीबीपी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन Thanesar: अंतर्राष्ट्रीय युवा कौशल दिवस पर सांसद नवीन जिंदल की पहल रंग लाई, जिंदल स्टील ओमान के लिए युवाओं का चयन Kurukshetra: श्री अग्रसेन यूथ एसोसिएशन (साया) के पदाधिकारियों की हुई नियुक्तियां  Amritsar: अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार Kurukshetra: बीएलओ शेष बचे 115502 मतदाताओं को फोक्स रखकर पहुंचेंगे घर-घर: विश्राम कुमार मीणा Kurukshetra: पीएम मोदी का विकास दौरा, ₹447 करोड़ की रेलवे परियोजना होगी राष्ट्र को समर्पित: : विश्राम कुमार मीणा Panipat: अखिल भारतीय खेल एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न
Logo
Uturn Time
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा साया के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र 
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा बुधवार को आयोजित बैठक में श्री अग्रसेन यूथ एसोसिएशन (साया) के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के उपरांत सभी पदाधिकारियों ने श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने तथा समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।  इस अवसर पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सभी के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाजहित के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी तथा सामाजिक एकता एवं सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।  बैठक में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के उप प्रधान जितेंद्र गोयल, महासचिव नवकेतन गोयल, कैशियर विशेष गर्ग, सहसचिव अभय मित्तल, सतपाल, गौरव मित्तल, राजीव गर्ग, कुलवंत गर्ग, जयपाल गोयल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।  इस अवसर पर सर्वसम्मति से नवीन बंसल को साया का प्रधान नियुक्त किया गया। साथ ही विनोद सिंगला को संयोजक, अंकुश गर्ग को सह संयोजक, हिमांशु बंसल को उपप्रधान, सुमित मित्तल को महासचिव, बृज मोहन गर्ग एवं पीयूष बंसल को कैशियर, अंकित गर्ग को कानूनी सलाहकार, विकास बंसल, दौलत एवं सचिन अग्रवाल को सह सचिव नियुक्त किया गया।  सभी मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों ने साया के पुनर्गठन का स्वागत किया एवं नई जिम्मेदारी के लिए सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। नव नियुक्त साया प्रधान नवीन बंसल ने कहा कि श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने जो विश्वास मुझ पर व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मैं पूरी टीम के साथ मिलकर समाजहित, सेवा एवं संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को महाराजा अग्रसेन जी की नीतियों से अवगत करवाते हुए उन्हें समाज सेवा में अग्रसर रहकर समाज से जोड़ने का कार्य करूँगा। फोटो परिचय : श्री अग्रसेन यूथ एसोसिएशन (साया) के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला एवं अन्य। साया के नवनियुक्त प्रधान नवीन बंसल।