주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계배팅의민족토토사이트누누티비
Kurukshetra: पीएम मोदी का विकास दौरा, ₹447 करोड़ की रेलवे परियोजना होगी राष्ट्र को समर्पित: : विश्राम कुमार मीणा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Jalandhar: पीएम मोदी 17 जुलाई को जालंधर कैंट स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, 75 मिनट के दौरे में देंगे कई सौगातें Ludhiana: सेंसस ड्यूटी से गैरहाजिर 256 शिक्षकों पर प्रशासन सख्त, व्यक्तिगत सुनवाई के लिए किया तलब Ajmer: अजमेर में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार, होटल से हिरासत में लिया New Delhi: IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आज से लाइव, टिकट बुकिंग होगी पहले से आसान New Delhi: 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, 26,770 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात Panchkula: 'एक पेड़–एक जीवन' अभियान के अंतर्गत बीटीसी, आईटीबीपी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन Thanesar: अंतर्राष्ट्रीय युवा कौशल दिवस पर सांसद नवीन जिंदल की पहल रंग लाई, जिंदल स्टील ओमान के लिए युवाओं का चयन Kurukshetra: श्री अग्रसेन यूथ एसोसिएशन (साया) के पदाधिकारियों की हुई नियुक्तियां  Amritsar: अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार Kurukshetra: बीएलओ शेष बचे 115502 मतदाताओं को फोक्स रखकर पहुंचेंगे घर-घर: विश्राम कुमार मीणा Kurukshetra: पीएम मोदी का विकास दौरा, ₹447 करोड़ की रेलवे परियोजना होगी राष्ट्र को समर्पित: : विश्राम कुमार मीणा Panipat: अखिल भारतीय खेल एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न
Logo
Uturn Time
17 जुलाई को जींद के कार्यक्रम से होगा ऑनलाइन एलिवेटिड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन व सिख संग्रहालय परियोजना का शिलान्यास, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किया रेलवे एलिवेटेड ट्रैक व उमरी में सिख संग्रहालय परियोजना का किया निरीक्षण, ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं के 5 फाटकों से मिलेगी निजात, सुरक्षा व्यवस्था के होंगे पुख्ता इंतजाम
कुरूक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्चुअल माध्यम से 17 जुलाई को जींद से 447 करोड़ रुपए की लागत से बने रेलवे एलिवेटेड ट्रैक को कुरुक्षेत्र के नागरिकों को समर्पित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव उमरी में सिख संग्रहालय परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। अहम पहलू यह है कि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक शुरू होने के बाद शहर के बीच पड़ने वाले 5 रेलवे फाटक झांसा रोड, कच्चा घेर, शास्त्री मार्केट, सिविल अस्पताल के सामने वाला फाटक और थर्ड गेट फाटक पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा बुधवार को थानेसर रेलवे स्टेशन पर बने रेलवे एलिवेटेड ट्रैक व गांव उमरी में सिख संग्रहालय परियोजना का निरीक्षण करने उपरांत बोल रहे थे। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने रेलवे एलिवेटेड ट्रैक और गांव उमरी में सिख संग्रहालय परियोजना पर की जा रही तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन परियोजनाओं का 17 जुलाई को जींद से ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में स्थानीय आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और सांसद नवीन जिंदल व हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि रेलवे के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का ट्रायल पूरी तरह सफल रहा, पिहोवा रोड से नए मुख्य स्टेशन तक इंजन चलाकर ट्रैक की मजबूती और सुरक्षा को भी जांचा गया है। इस एलिवेटेड ट्रैक के शुरू होने से कुरुक्षेत्र वासियों को सालों पुरानी जाम की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। कुरुक्षेत्र-जींद लाइन के शहर के बीच से गुजरने के कारण थानेसर और अन्य मुख्य चौकों के फाटक दिन में कई बार बंद होते थे, जिससे शहर थम जाता था। ट्रेन जमीन से ऊपर बने एलिवेटेड ट्रैक से गुजरेंगी, जिससे नीचे का ट्रैफिक बिना रुके चलता रहेगा। साथ ही ट्रेनों की रफ्तार बढऩे से यात्रियों के समय की भी बचत होगी। झांसा, ठोल, धुराला को जाने के लिए लोगों को पिहोवा रोड से होकर जाना पड़ता था। इसी प्रकार शहर के मुख्य बाजार में जाने के लिए भी लोगों को फाटक लगने से काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था। उन्होंने 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को तैयारियां करने के निर्देश दिए। इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए सभी अधिकारी तैयारियां समय रहते पूरी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ऑनलाइन प्रणाली के साथ कुरुक्षेत्र में जुड़ेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से तैयारियां की जा रही है और विभागीय अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है।