주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계배팅의민족토토사이트누누티비
Chandigarh: पीएम मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले हाई अलर्ट, एसपीजी ने संभाली सुरक्षा की कमान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Jalandhar: पीएम मोदी 17 जुलाई को जालंधर कैंट स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, 75 मिनट के दौरे में देंगे कई सौगातें Ludhiana: सेंसस ड्यूटी से गैरहाजिर 256 शिक्षकों पर प्रशासन सख्त, व्यक्तिगत सुनवाई के लिए किया तलब Ajmer: अजमेर में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी युवती गिरफ्तार, होटल से हिरासत में लिया New Delhi: IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आज से लाइव, टिकट बुकिंग होगी पहले से आसान New Delhi: 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, 26,770 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात Panchkula: 'एक पेड़–एक जीवन' अभियान के अंतर्गत बीटीसी, आईटीबीपी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन Thanesar: अंतर्राष्ट्रीय युवा कौशल दिवस पर सांसद नवीन जिंदल की पहल रंग लाई, जिंदल स्टील ओमान के लिए युवाओं का चयन Kurukshetra: श्री अग्रसेन यूथ एसोसिएशन (साया) के पदाधिकारियों की हुई नियुक्तियां  Amritsar: अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार Kurukshetra: बीएलओ शेष बचे 115502 मतदाताओं को फोक्स रखकर पहुंचेंगे घर-घर: विश्राम कुमार मीणा Kurukshetra: पीएम मोदी का विकास दौरा, ₹447 करोड़ की रेलवे परियोजना होगी राष्ट्र को समर्पित: : विश्राम कुमार मीणा Panipat: अखिल भारतीय खेल एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न
Logo
Uturn Time
17 जुलाई को पीजीआई और पेक में कार्यक्रम; एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, 1200 पुलिसकर्मी समेत अर्धसैनिक बल तैनात रहेंगे
चंडीगढ़ (Naren Danu) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे से पहले पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) और पीजीआई में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने सुरक्षा तैयारियों की कमान संभाल ली है। एसपीजी के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों कार्यक्रम स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया, जबकि चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आतंकी हमले जैसी स्थिति से निपटने के लिए मल्टी एजेंसी मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। दौरे के दौरान चंडीगढ़ पुलिस के करीब 1200 जवान तैनात रहेंगे। इनके अलावा सीआरपीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), आईटीबीपी और अन्य अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां भी कार्यक्रम स्थलों, संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा संभालेंगी। एसपीजी अधिकारियों ने पीजीआई और पेक परिसर में प्रवेश-निकास मार्ग, वीवीआईपी मूवमेंट, आपातकालीन निकासी व्यवस्था और सुरक्षा घेरों की समीक्षा की। इस दौरान यूटी के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और अंतिम तैयारियों पर चर्चा की गई। एयरपोर्ट पर हुई मल्टी एजेंसी मॉक ड्रिल प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को आतंकी हमले की काल्पनिक स्थिति बनाकर सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभ्यास किया। इस मॉक ड्रिल में सीआईएसएफ, भारतीय सेना, पंजाब पुलिस, कस्टम विभाग और एयरपोर्ट पब्लिक हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की टीमों ने हिस्सा लिया। अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी समन्वय को परखना था। जल्द जारी होगी ट्रैफिक एडवाइजरी प्रशासन ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी होगी। लोगों से अपील की गई है कि वे एडवाइजरी का पालन करें और सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें। एसपीजी का संयुक्त सुरक्षा प्लान लागू एसपीजी ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त सुरक्षा एक्शन प्लान साझा कर दिया है। इसके तहत कार्यक्रम स्थल, एयरपोर्ट, वीवीआईपी रूट, पार्किंग और प्रवेश द्वारों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी), स्नाइपर और सीसीटीवी निगरानी के जरिए पूरे सुरक्षा तंत्र पर नजर रखी जाएगी। पीजीआई में 1250 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी पीजीआई में एडवांस्ड मैटरनल एंड चाइल्ड केयर सेंटर तथा एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर का उद्घाटन करेंगे, जबकि 150 बेड वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास भी करेंगे। करीब 1250 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इन परियोजनाओं में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, वेंटिलेटर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने बताया कि न्यूरोसाइंस सेंटर की ओपीडी पहले से संचालित है, जबकि अन्य सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी। वहीं, किडनी ट्रांसप्लांट सहित कई सेवाएं आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।