Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
डेराबस्सी में प्राकृतिक जलस्रोत हो रहे प्रदूषित, प्रशासन बना मूकदर्शक - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 22 Jan : पहले ही प्रदूषण की गंभीर मार झेल रहा है। अब शहर के बीचों-बीच गुजरने वाले ढाबीवाला चोए (प्राकृतिक नाले) में लगातार गंदा और दूषित पानी छोड़े जाने से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। चोए के पानी से तेज दुर्गंध उठती रहती है, जिससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। आरोप है कि नगर परिषद की ओर से कई कॉलोनियों का सीवरेज पानी इसी प्राकृतिक जलस्रोत में डाला जा रहा है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इस गंभीर समस्या पर आंखें मूंदे बैठे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से ढाबीवाला चोए में सीवरेज का दूषित पानी छोड़ा जा रहा है। यही पानी आगे चलकर किसानों द्वारा खेती के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दूषित पानी के कारण खेतों की उपज प्रभावित हो रही है और लोगों की सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। क्षेत्र में कैंसर, त्वचा रोग और पेट संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ने का दावा भी लोग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ है। इस मामले में जब एसडीओ ड्रेनेज रमणजोत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दूषित पानी को एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के माध्यम से ट्रीट किया जा रहा है। वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रवनीत सिंह ने बताया कि कॉलोनियों के सीवरेज कनेक्शन एसटीपी प्लांट से जोड़े गए हैं, जबकि बारिश और स्टॉर्म वाटर को चोए में छोड़ा जाता है। हालांकि स्थानीय लोग इन दावों से संतुष्ट नहीं हैं और उनका कहना है कि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि प्राकृतिक जलस्रोतों को प्रदूषित होने से बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में हालात और भयावह हो सकते हैं।