ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
गैंगस्टरां ते वार का 86वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 566 स्थानों पर छापेमारी; 238 गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 86वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में व्यापक कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 566 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 86वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में व्यापक कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 566 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि 'गैंगस्टरां ते वार'20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाना है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के समन्वय से राज्य के सभी जिलों में यह विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आज की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो हथियार बरामद करते हुए 238 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 21,652 तक पहुंच गई है। इसके अतिरिक्त 68 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 171 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 6 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे गैंगस्टरों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से साझा करें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इस दौरान नशों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 411वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने 128 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 998 ग्राम हेरोइन, 12 किलोग्राम गांजा, 21 किलोग्राम भुक्की, 616 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1840 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इस अभियान के तहत पिछले 411 दिनों में कुल 59,175 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो इस दिशा में पुलिस की निरंतर और सख्त कार्रवाई को दर्शाता है। नशा मुक्ति के प्रयासों के तहत आज 14 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया गया, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।