Uturn Time
Breaking
पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन टला, किसान नेता पंधेर बोले- 3 दिन का समय दिया भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की जायज़ मांगों को बिना किसी देरी के हल करने के लिए वचनबद्ध: हरपाल सिंह चीमा गैंगस्टरां ते वार का 86वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 566 स्थानों पर छापेमारी; 238 गिरफ्तार आई.एस.आई. समर्थित सीमा पार के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़; चार हैंड ग्रेनेड और दो पिस्तौल सहित एक व्यक्ति अमृतसर से गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 6,000 रुपये रिश्वत लेते प्रिंसिपल को रंगे हाथों काबू किया गया ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा विजिलेंस ब्यूरो ने कानूनगो को 33,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों काबू किया गया पंजाब पुलिस, आई.आई.टी. रोपड़ के साथ मिलकर एआई-आधारित अपराध नियंत्रण प्रणाली को मजबूत करेगी वृद्धावस्था पेंशन के लिए 352 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी, बुजुर्गों की आर्थिक सुरक्षा हुई मजबूत : डॉ. बलजीत कौर लुधियाना में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री संजीव अरोड़ा व फिन्डोक एमडी हेमंत सूद के ठिकानों पर छापेमारी कुंदन विद्या मंदिर के छात्र गाव्य जैन ने 95.4% अंक किए हासिल
Logo
Uturn Time
लुधियाना 17 Apr : चुनावों की सुगबुगाहट के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद अब ED ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और फिन्डोक के एमडी हेमंत सूद के ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई विभिन्न वित्तीय मामलों से जुड़ी जांच के तहत की जा रही है। वहीं, मंत्री संजीव अरोड़ा इन्वेस्ट पंजाब के दौरे के चलते इस समय विदेश में हैं। संजीव अरोड़ा लुधियाना से जुड़े प्रमुख उद्योगपति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय नेता माने जाते हैं। वे राज्यसभा सदस्य के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। उद्योग जगत से राजनीति में आए अरोड़ा को निवेश और औद्योगिक विकास से जुड़े मामलों में अहम भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। ED की इस कार्रवाई से राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हलचल तेज हो गई है।