Uturn Time
Breaking
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस महाबीर सिंह सिंधु का निधन सेक्स की तलाश में पुरुष मुंबई के कांग्रेस हाउस क्यों पहुँचते हैं ? Chandigarh: श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों का सम्मान करेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत मान New Delhi: दिल्ली दवा खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व DGHS समेत दो अधिकारी गिरफ्तार New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ Surat: 25 हजार पौधों का मेगा वृक्षारोपण अभियान शुरू, केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने ‘ऑक्सीजन पार्क’ में किया शुभारंभ Kurukshetra: महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल, दबखेड़ी में विज्ञान पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित Panipat: देश और दुनिया 80 फ़ीसदी बहुमत मेहनतकश जनता के लिए लूट और शोषणकारी व्यवस्था पर टिका Hoshiarpur: अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके होशियारपुर के डॉ. नरेश कुमार भूम्बला, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम Hoshiarpur: खून दान और नेत्र दान को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाइए: दविंदर सिंह बाजवा, डीएसपी Hoshiarpur: पंजाबी लेक्चरारों की भर्ती में SC और BC समाज के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: डॉ. करीमपुरी Hoshiarpur: इंटेंसिफाइड पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन होशियारपुर में 89,840 बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी दवा
Logo
Uturn Time
स्पीकर समेत मंत्री-विधायक सोमवार को होंगे तलब, सरकार रखेगी पक्ष
विपक्ष पर धार्मिक मुद्दों को राजनीति से जोड़ने का आरोप
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सिख कौम की सर्वोच्च धार्मिक संस्था है और उसके प्रत्येक आदेश का राज्य सरकार पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ पालन करेगी। उन्होंने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा तलब किए गए पंजाब विधानसभा के स्पीकर सहित सभी मंत्री और विधायक सोमवार को वहां उपस्थित होकर सरकार का पक्ष रखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी इस मामले से जुड़ी सभी जानकारी, जिसमें कथित फर्जी वीडियो का विवरण भी शामिल है, श्री अकाल तख्त साहिब को सौंपेगी। मुख्यमंत्री ने अमृतसर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मीडिया से बातचीत में कहा कि राजनीति और धर्म को अलग रखा जाना चाहिए, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल उनके खिलाफ धार्मिक आधार पर बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि वे जनसमर्थन से असहज हैं। मान ने कहा कि सरकार का फोकस रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और विकास जैसे मुद्दों पर है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जब उन्हें पहले श्री अकाल तख्त साहिब ने बुलाया था, तो वे राष्ट्रपति के कार्यक्रम को छोड़कर वहां उपस्थित हुए थे, जिससे उनकी आस्था स्पष्ट होती है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा सिख गुरुद्वारा मामलों से जुड़े एक फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक मामलों में किसी भी सरकार को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए और ऐसे कदमों से बचना चाहिए जो सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करें।