Uturn Time
Breaking
New Delhi: टीबी उन्मूलन को लेकर केंद्र का बड़ा कदम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राज्यों को व्यापक जांच अभियान चलाने को कहा फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार : सुप्रीम कोर्ट लुधियाना रियल एस्टेट बिजनेस में चला इसकी टोपी उसके सिर का फंडा, चुनिंदा डीलरों के अपने लालच में उलझा खेल, अब लापता New Delhi: नितिन नवीन का पंजाब दौरा, तीन दिनों तक करेंगे बैठकें और कार्यक्रम Jalandhar: भगवंत सिंह मान की पहल, बाढ़ से बचाव के लिए धुस्सी बांध लिंक सड़क परियोजना शुरू मान विवाद: वडिंग ने आप पर अकाल तख्त के अधिकार को चुनौती देने का आरोप लगाया अंबानी की एजीएम घोषणा के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स ने सेबी के पास आईपीओ के कागज़ात जमा किए श्री अकाल तख्त साहिब पर टिप्पणी को लेकर सीएम मान पर बरसे भुपिंदर भिंदा पंचकूला कोर्ट ने 657 करोड़ के आईडीएफसी बैंक घोटाले में आईएएस अधिकारी को 3 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा राम मंदिर में करोड़ों के डोनेशन घोटाले का मामला: नृपेंद्र मिश्र ने कहा - भक्तों का भरोसा डगमगाया Jagraon: शिरोमणि अकाली दल ने फूंका संगठनात्मक मजबूती का संकल्प Amritsar: अमृतसर में सीमा के निकट से एक AK-47 राइफल सहित 26 आधुनिक हथियार बरामद; एक व्यक्ति गिरफ्तार
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/19 जून। अकाली दल शहरी लुधियाना के प्रधान भुपिंदर सिंह भिंदा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की एक विवादित वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक ओर श्री अकाल तख्त साहिब को सिखों का सर्वोच्च धार्मिक स्थल बताते हैं और उसके सम्मान की बात करते हैं, जबकि दूसरी ओर उसी सर्वोच्च स्थान से जुड़े मुद्दों पर अनावश्यक टिप्पणियां कर रहे हैं। भिंदा ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज द्वारा वायरल वीडियो की जांच के दौरान मुख्यमंत्री को दोषी ठहराए जाने के बावजूद, मान लगातार इस पर सवाल उठा रहे हैं और विभिन्न प्रकार की टिप्पणियां कर रहे हैं। इससे उनका दोहरा चरित्र उजागर हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री कभी एक विनम्र सिख की तरह श्री अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक होने की बात करते हैं, तो कभी अपने बचाव में उसी संस्था के फैसलों पर टिप्पणी करने से भी पीछे नहीं हटते। अंत में उन्होंने कहा कि समय आने पर मुख्यमंत्री को अपने हर कार्य का जवाब देना होगा और उन्हें इसके परिणाम भी भुगतने पड़ेंगे। ----