Uturn Time
Breaking
New Delhi: टीबी उन्मूलन को लेकर केंद्र का बड़ा कदम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राज्यों को व्यापक जांच अभियान चलाने को कहा फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार : सुप्रीम कोर्ट लुधियाना रियल एस्टेट बिजनेस में चला इसकी टोपी उसके सिर का फंडा, चुनिंदा डीलरों के अपने लालच में उलझा खेल, अब लापता New Delhi: नितिन नवीन का पंजाब दौरा, तीन दिनों तक करेंगे बैठकें और कार्यक्रम Jalandhar: भगवंत सिंह मान की पहल, बाढ़ से बचाव के लिए धुस्सी बांध लिंक सड़क परियोजना शुरू मान विवाद: वडिंग ने आप पर अकाल तख्त के अधिकार को चुनौती देने का आरोप लगाया अंबानी की एजीएम घोषणा के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स ने सेबी के पास आईपीओ के कागज़ात जमा किए श्री अकाल तख्त साहिब पर टिप्पणी को लेकर सीएम मान पर बरसे भुपिंदर भिंदा पंचकूला कोर्ट ने 657 करोड़ के आईडीएफसी बैंक घोटाले में आईएएस अधिकारी को 3 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा राम मंदिर में करोड़ों के डोनेशन घोटाले का मामला: नृपेंद्र मिश्र ने कहा - भक्तों का भरोसा डगमगाया Jagraon: शिरोमणि अकाली दल ने फूंका संगठनात्मक मजबूती का संकल्प Amritsar: अमृतसर में सीमा के निकट से एक AK-47 राइफल सहित 26 आधुनिक हथियार बरामद; एक व्यक्ति गिरफ्तार
Logo
Uturn Time
​बूथ स्तर पर सक्रिय हुआ अकाली दल: क्लेर ने कार्यकर्ताओं को सौंपा 'मिशन जीत'
जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) : शिरोमणि अकाली दल ने आगामी गतिविधियों और पार्टी संगठन को धार देने के लिए जगरांव में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य और पूर्व विधायक एस.आर. क्लेर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बूथ लेवल एजेंटों (BLA) और बड़ी संख्या में स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ​बैठक को संबोधित करते हुए एस.आर. क्लेर ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं और हर BLA को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभानी होगी। ​इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सदस्य भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का सक्रिय और अनुशासित होना अनिवार्य है। ​बैठक में पूर्व चेयरमैन दीदार सिंह मलक, पार्षद दविंदरजीत सिंह सिद्धू और पार्टी के विभिन्न विंगों के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी नेताओं ने एक स्वर में पार्टी को मजबूती देने और आगामी रणनीति पर मिलकर काम करने का संकल्प लिया।