Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkgojackpotchambery porn6 club apk6 club game66 lottery gift code66 lottery gift codehindiscopegovernment jobsgovernment schemesadmit cardanswer keyexam resultssyllabuslotterygovernment newsjai clubcolor prediction gamejai club appjai club lotteryjai gamebigwin69bingoFree Bonus No DepositColor Game66 lottery6 Club Lottery6 club lottery6 club6 club gameblingwinbling winlodi777lodi777lodi 777gojackpotgojackpotpaldo77paldo77dhani gamedhani wintaya886club login43r43r
Chandigarh: पंजाब सरकार द्वारा खेल एवं जूता निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एफडीडीआई के साथ समझौता - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: गैंगस्टरों ते वार का 147वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 579 स्थानों पर छापेमारी, 219 गिरफ्तार Chandigarh: भारत की अपनी टॉमहॉक मिसाइल गेम-चेंजर साबित होगी, चीन इसकी रेंज में उल्टी गंगा बहाने में लगे ग्लाडा अधिकारी ! Panipat: अवैध कॉलोनियों पर चला जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) का शिकंजा Hoshiarpur: आदि धर्म मिशन श्री खुरालगढ़ साहिब में स्वास्थ्य, शिक्षा और खेलों के बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने को त्यार: संत सतविंदर हीरा Hoshiarpur: डेरा बाबा गोबिंद दास जी खानपुर में वार्षिक भंडारा करवाया गया Mohali: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 523 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती का दावा Chandigarh: विभिन्न कर्मचारी एसोसिएशनों की सभी जायज़ मांगें जल्द पूरी की जाएंगी: हरपाल सिंह चीमा GMADA की बड़ी कार्रवाई: डिफॉल्टर बिल्डरों पर शिकंजा, 1000 करोड़ से अधिक बकाया मोहाली Chandigarh: पंजाब सरकार द्वारा खेल एवं जूता निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एफडीडीआई के साथ समझौता Chandigarh: पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई ‎Kalayat: ‎प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, वजीर नगर-चौशाला में आयोजित शिविर में किसानों को मिला प्रशिक्षण
Logo
Uturn Time
• रणनीतिक समझौते के तहत एमएसएमई को उनके निकट गुणवत्ता परीक्षण सुविधा उपलब्ध कराने हेतु राज्यभर में सैंपल सेंटर तथा जालंधर में परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी: अमन अरोड़ा

• अमन अरोड़ा ने इस साझेदारी को पंजाब के पारंपरिक उद्योगों को तकनीक आधारित वैश्विक स्तर की संस्थाओं में बदलने की दिशा में निर्णायक कदम बताया
चंडीगढ़: राज्य में कौशल विकास, रोजगार के अवसरों और निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने राष्ट्रीय स्तर की केंद्रीय संस्था फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) के साथ एक रणनीतिक समझौता (एमओयू) किया है। इस समझौते से राज्य में खेल सामग्री, जूते और चमड़े के सामान के निर्माण क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी। इस समझौते पर विभाग को बधाई देते हुए पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह समझौता राज्य की पारंपरिक क्षमताओं को तकनीक आधारित और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सक्षम संस्थानों में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य इस क्षेत्र को आधुनिक परीक्षण अवसंरचना, कुशल कार्यबल, डिजाइन एवं नवाचार तथा बाजार से मजबूत संपर्क उपलब्ध कराना है। इस साझेदारी से हमारे एमएसएमई राष्ट्रीय और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं का हिस्सा बन सकेंगे तथा अपनी निर्यात क्षमता बढ़ा सकेंगे।” उद्योग मंत्री ने आगे बताया कि इस साझेदारी के तहत खेल सामग्री के देश के प्रमुख निर्माण केंद्रों में से एक जालंधर में एक प्रस्तावित स्पोर्ट्स गुड्स टेस्टिंग एंड डेवलपमेंट लैब स्थापित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, राज्यभर में फुटवियर एवं एक्सेसरीज़ परीक्षण हेतु सैंपल कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को अपनी उत्पादन इकाइयों के निकट ही मानक परीक्षण सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इस समझौते में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा मजबूत कौशल विकास ढांचा भी शामिल होगा, जो उद्योग, शैक्षणिक संस्थानों, स्टार्टअप्स और तकनीकी विशेषज्ञों को एक मंच पर लाएगा। विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम डिजाइन, उत्पाद निर्माण, गुणवत्ता आश्वासन, खुदरा व्यापार तथा फैशन एक्सेसरीज़ जैसे उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित होंगे। यह अवसंरचना निर्माताओं को उत्पाद विकास का समय घटाने, प्रमुख ब्रांडों के सख्त तकनीकी मानकों को पूरा करने तथा घरेलू एवं निर्यात बाजारों में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने में सहायता करेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह साझेदारी उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्टार्टअप इनक्यूबेशन, अनुसंधान सहयोग तथा विशेषज्ञों एवं शिक्षकों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करेगी। इससे पंजाब के औद्योगिक आधार को उच्च मूल्य और नवाचार आधारित विनिर्माण की ओर अग्रसर किया जा सकेगा तथा परीक्षण अवसंरचना, कुशल श्रमिकों और बाजार तक पहुंच से संबंधित लंबे समय से चली आ रही कमियों को दूर किया जा सकेगा। इस समझौते पर इन्वेस्ट पंजाब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमित ढाका की उपस्थिति में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निदेशक जसप्रीत सिंह तथा एफडीडीआई के प्रबंध निदेशक विवेक शर्मा ने हस्ताक्षर किए। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव श्री गुरकीरत किरपाल सिंह ने कहा कि यह समझौता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत प्रौद्योगिकी अपनाने तथा क्षमता निर्माण को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के उद्योगों को ऐसे उत्पादन की ओर अग्रसर कर रही है जो उपभोक्ताओं की बदलती मांगों और अंतरराष्ट्रीय बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि इस पहल से पंजाब के युवाओं, उद्यमियों और एमएसएमई के लिए खेल सामग्री और फुटवियर क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खुलेंगे।